October 28, 2024

Chatur Post

केवल सरोकार की खबर

Today’s Weather: सर्द होने लगी छत्‍तीसगढ़ के वनांचलों की रातें, मैदानी क्षेत्रों में भी गुलाबी ठंड   

1 min read
Today’s Weather: रायपुर में आज दोपहर-शाम तक हो सकती है बारिश, जानिए..कैसा रहेगा छत्तीागसढ़ का मौसम

Today’s Weather: रायपुर। ठंड की राह देख रहे छत्‍तीसगढ़ के लोगों का इंतजार खत्‍म होता दिख रहा है। उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ के साथ ही राज्‍य के वनांचल क्षेत्रों में रातें सर्द होने लगी हैं।

इसका असर सुबह के मौसम पर भी पड़ रहा है। अंबिकापुर और पेंड्रा रोड़ का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से नीचे चला गया है। इधर, मैदानी क्षेत्रों में भी रात गर्मी पर ठंडी हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन छोटा होने का असर मौसम पर पड़ रहा है। सूर्यास्‍त जल्‍दी होने से रात का तापमान जल्‍दी कम हो रहा है। इसी कारण प्रदेश में रात का मौसम खुशनुमा होने लगा है। अभी एक- दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा।

 Today’s Chhattisgarh Weather Report: छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर कितना पड़ेगा चक्रवात का असर

बंगाल की खाड़ी में एक ताकतवर समुद्री तूफान बन रहा है। इस चक्रवात का देश के बड़े हिस्‍से पर पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवात के पूरी तरह सक्रिय होते ही 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और इसके प्रभाव से तेजी बारिश होने की संभावना है। छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर भी इसका असर पड़ सकता है। यह तूफान 24 अक्‍टूबर के बाद पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। यहां भी बारिश हो सकती है।     

सरगुजा संभाग में रातें सर्द

इधर, छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के अधिकांश स्‍थानों पर रातें सर्द होने लगी हैं। न्‍यूनतम तापमान में तेजी से कमी आ रही है। इसका असर दिन के तापमान पर भी पड़ रहा है। हालांकि अभी अधिकतम तापमान सामान्‍य से ऊपर ही चल रहा है, लेकिन न्‍यूनतम तापमान में कमी का क्रम इसी तरह चलता रहा तो अगले कुछ दिनों में दिन में भी ठंड की शुरुआत हो जाएगी।

Today’s Raipur Weather Report: मैदानी क्षेत्रों में दुर्ग जिला का न्‍यूनतम तापमान सबसे कम

छत्‍तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में शाम बाद से सुबह सूर्योदय के पहले तक का मौसम खुशनुमा होने लगा है। आधी रात के बाद से मौसम का मिजजा बदल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह गुलाबी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विशेषज्ञों अनुसार समुद्री तुफान का असर छत्‍तीगसढ़ मैदानी क्षेत्र के तापमान पर पड़ सकता है।  

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान गिर कर 16 डिग्री सेल्सिय तक पहुंच गया है, जो सामान्‍य से लगभग 2 डिग्री कम है। मंगलवार को वहां का अधिकतम तापमान 31.7 रिकार्ड किया गया। पेंड्रा रोड का न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 और न्‍यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्‍य से एक से डेढ़ डिग्री अधिक है। दुर्ग का अधितम तापमान 32.6 और न्‍यूनतम 20.6 रिकार्ड किया गया।

इसी तरह जगदलपुर का अधिकत तापमान 32.3 और न्‍यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 21.5 रिकार्ड किया गया। अंबिकापुर और पेंड्रा के न्‍यूनतम तापमान को छोड़कर पूरे प्रदेश का न्‍यूनतम तापमान अभी सामान्‍य से अधिक है।  

यह भी पढ़ि‍ए  जमीन विवादों को निपटाने नया नियम: गजट में हुआ प्रकाशन, दावा-आपत्ति आमंत्रित

Copyright © All rights reserved. | Developed & Hosted By: Simpli Life .