Chhattisgarhराजनीति

Arun Sao आरक्षण पर कांग्रेस के आरोपों पर डिप्‍टी सीएम का पलटवार: बोले- जनसंख्या के आधार पर…

Arun Sao रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण को लेकर कांग्रेस के आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया को पता है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण की व्यवस्था जनसंख्या के आधार पर होती है। निकायों में जनसंख्या के आधार पर ही आरक्षण हुए हैं।

कांग्रेस हमेशा भ्रम फैलाकर राजनीति करते आई हैं। लोगों के बीच बेबुनियाद बातें रखना कांग्रेस की आदत रही है। उन्होंने कहा कि, आरक्षण की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार हुई है और अनुसूचित जनजाति को शहर व गांव में जनसंख्या के आधार पर ही आरक्षण मिला है।

Arun Sao मुंगेली हादसे पर डिप्‍टी सीएम बोले

साव ने कहा कि, मुंगेली स्थित सरगांव के पास एक फैक्ट्री में दुर्भाग्यजनक घटना हुई है। जिला प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा है। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। लगातार अधिकारियों के संपर्क पर हूं। श्रमिकों के साथ मेरी पूरी संवेदना है। हमारा पूरा ध्यान बचाव कार्य पर है। उल्‍लेखनीय है कि इस हादसे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। अब तक एक श्रमिक के मौत की पुष्टि हुई है।

Arun Sao जानिए- गोतस्‍करी पर कहा

साव ने शहर में गो मांस की बिक्री पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि, गो मांस की बिक्री पर हमने कार्रवाई की है। इस पर हमारी सरकार गंभीर है। गो तस्करी और गो मांस बिक्री के खिलाफ हमने पूरी तैयारी की है। रायपुर में जो एक्शन लिया है ये उसी का नतीजा है। कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सरकार आगे भी कड़ी कार्रवाई करेगी।

बता दें कि बुधवार- गुरुवार की दरम्‍यानी रात रायपुर पुलिस ने मोमिनपारा में छापा मार कर एक घर से बड़े पैमाने पर मांस बरामद किया था। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

इस मामले में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का भी बयान सामने आया है। उन्‍होंने गोतस्‍करी और गोकशी करने वालों को स्‍पष्‍ट चेतावनी दी है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button