जॉब करिअरभारतमुख्य पृष्ठ

PM In CG ER-डब्ल्यूआर इंटरकनेक्शन परियोजना, 9 बिजली सब स्‍टेशन समेत इन विद्युत परियोजनाओं का PM मोदी करेंगे उद्धाटन

PM In CG  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्‍तीसगढ़ आ रहे हैं। यहां राजधानी रायपुर में वे विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान ऊर्जा सेक्‍टर से जुड़ी विभिन्‍न परियोजनाओं का भूमिपूजन, लोकापर्ण और उद्धाटन करेंगे।

ईआर-डब्ल्यूआर इंटरकनेक्शन परियोजना का उद्घाटन

विद्युत क्षेत्र में अंतर-क्षेत्रीय ईआर-डब्ल्यूआर इंटरकनेक्शन परियोजना ER-WR Interconnection Project  का उद्घाटन करेंगे। इसमें पूर्वी और पश्चिमी ग्रिडों के बीच अंतर-क्षेत्रीय विद्युत अंतरण क्षमता Inter-regional power transfer capacity में 1,600 मेगावाट की वृद्धि होगी। ग्रिड विश्वसनीयता में सुधार होगा और पूरे क्षेत्र में स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

PM In CG कई ऊर्जा क्षेत्र परियोजनाओं का लोकार्पण व उद्घाटन

प्रधानमंत्री इसके साथ ही 3,750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई ऊर्जा क्षेत्र परियोजनाओं Energy Sector Project का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की बिजली अवसंरचना को सुदृढ़ करना, आपूर्ति विश्वसनीयता में सुधार करना और ट्रांसमिशन क्षमता transmission capacity को बढ़ाना है।

नई बिजली लाइनों का निर्माण

प्रधानमंत्री पुनरोद्धार वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत लगभग 1,860 करोड़ रुपये के कार्यों को समर्पित करेंगे। इनमें नई बिजली लाइनों का निर्माण, फीडर का विभाजन Division of feeders, ट्रांसफार्मरों की स्थापना Installation of transformers, कंडक्टरों का रूपांतरण और ग्रामीण और कृषि बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए निम्न-दाब नेटवर्क  low-pressure network को सुदृढ़ करना शामिल है।

PM In CG नौ नए बिजली सबस्टेशनों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, गरियाबंद और बस्तर जैसे जिलों में लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नौ नए बिजली सबस्टेशनों power substation का भी उद्घाटन करेंगे। इनसे स्थिर वोल्टेज voltage सुनिश्चित होने, कटौती कम होने और सुदूरवर्ती और जनजातीय क्षेत्रों में भी विश्वसनीय बिजली उपलब्ध होने से 15 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।

नए सबस्टेशनों और ट्रांसमिशन परियोजनाओं की आधारशिला

इसके अतिरिक्त, राज्य में बिजली की पहुंच और गुणवत्ता को और बढ़ाने के लिए कई जिलों में नए आरडीएसएस RDSS कार्यों के साथ-साथ कांकेर और बलौदाबाजार-भाटापारा में प्रमुख सुविधाओं सहित 1,415 करोड़ रुपये से अधिक के नए सबस्टेशनों और ट्रांसमिशन Transmission परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।

Back to top button