राज्य

Weather बदलेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम: उत्‍तर में हो रही बफबारी और बारिश का पड़ेगा असर

Weather रायपुर। देश के उत्‍तरी हिस्‍से में बर्फबारी और बारिश के कारण वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड का असर दिल्‍ली तक पड़ रहा है। देश के उत्‍तरी हिस्‍से में आए इस बदलाव का असर छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है। मौसम के जानकारों के अनुसार अगले एक- दो दिनों में छत्‍तीसगढ़ में रात के तापमान में कमी आ सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में साढ़े 15 लाख से ज्‍यादा बेरोजगार: भत्‍ता देने के सवाल पर बोले मंत्री…

रायपुर स्थित प्रदेश स्‍तरीय मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों का अनुमान है कि फिलहाल प्रदेश के दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। आज दिन का तापमान बढ़ा रहा रहेगा और लोगों को दिन में गर्मी में भी महसूस होगी। मौसम केंद्र के अनुसार रात के तापमान में भी कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

सरकारी कर्मियों के कैशलेस मेडिकल सुविधा पर विधानसभा में सवाल: जानिए.. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने क्‍या दिया उत्‍तर

इधर, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में रातें अभी भी सर्द हो रही हैं। सुबह तक ठंडी हवा के कारण मौसम खुशनुमा हो रहा है, लेकिन सूर्योदय के साथ ही तापमान चढ़ना शुरू हो जाता है और दोपहर होने लग गर्मी बढ़ जाती है।

Weather  दिन का तापमान 36 डिग्री से ऊपर

छत्‍तीसगढ़ के अधिकांश स्‍थानों पर दिन में तापमान चढ़ा हुआ है। ज्‍यादातर स्‍थानों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। रायपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्‍यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.5 रिकार्ड किया गया।

Weather  छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 36.6 और न्‍यूनतम तापमान 19.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। माना का अधिकतम तापमान 35.9 और 17.2 डिग्री रहा।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 35.2 और न्‍यूनतम तापमान 18.1 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 33.9 और न्‍यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्‍यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। राज्‍य के दक्षिणी हिस्‍से में स्थित जगदलपुर का अधिकतम तापमान 35.8 और न्‍यूनतम तापामन 16.5 रिकार्ड किया गया।

Back to top button