राज्य

Weather बिलासपुर में 36 डिग्री चढ़ गया पारा, यह सामान्‍य से 7 डिग्री ज्‍यादा, जानि‍ए पूरे छत्‍तीसगढ़ के मौसम का हाल

Weather रायपुर। आज फरवरी का दूसरा ही दिन है, लेकिन प्रदेश के मौसम का मिजाज मार्च- अप्रैल का अहसास कराने लगा है। पूरे छत्‍तीसगढ़ के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। राज्‍य के कई स्‍थानों का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है। रात का तापमान में भी बढ़ रहा है।

दिन में ठंड गायब, रात में हल्‍की ठंड

आसमान साफ होने और खिली धूप का असर दिन के मौसम और तापमान पर पड़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश स्‍थानों का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। पूरे राज्‍य में कहीं भी अब दिन में ठंड नहीं पड़ रही है बल्कि मैदानी क्षेत्रों में लोगों को पंखा का सहारा लेना पड़ रहा है। रात में अभी गर्मी से राहत है, लेकिन न्‍यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है।

Weather  दो दिन बाद मौसम में बदलाव की उम्‍मीद

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो दिन तक  छत्‍तीसगढ़ का मौसम ऐसे ही बना रह सकता है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में एक से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। मंगलवार से तापमान में मामूली कमी आ सकती है।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 7 डिग्री ज्‍यादा

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्‍यादा है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 7 डिग्री अधिक है। वहां का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 4 डिग्री अधिक 19.2 रिकार्ड किया गया। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकार्ड किया गया जो 5 डिग्री अधिक है। वहीं, न्‍यूनतम तापमान 14.4 रहा, जो सामान्‍य से 3 डिग्री अधिक है।

Weather  रायपुर में दिन और रात दोनों समय बढ़ रहा तापमान

रायपुर का तापमान तीन दिन में चार से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। यहां का अधिकतम तापमान 34.6 और न्‍यूनतम तापमान 20.3 रिकार्ड किया गया। दोनों ही तापमान सामान्‍य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। माना का अधिकतम तापमान 35.3 और न्‍यूनतम तापमान 19.5 रिकार्ड किया गया।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.8 और न्‍यूनतम 12.2 रिकार्ड किया गया। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 33.6 रहा और न्‍यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दुर्ग का अधिकतम तापमान 33.2 और न्‍यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 33.8 और न्‍यूनमत तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्‍या FIR और विभागीय जांच एक साथ चल सकती है, जानिए…बिलासपुर हाईकोर्ट ने क्‍या सुनाया फैसला

Back to top button