Chhattisgarh

ENT कान नाक गला विशेषज्ञों की दो दिवसीय कार्यशाला में डॉक्‍टरों ने साझा किया अनुभव

ENT  रायपुर। कान नाक गला विशेषज्ञों की दो दिवसीय 12वीं कार्यशाला और कांफ्रेंस रायपुर में संपन्‍न हुआ। शनिवार और रविवार को हुए इस कार्यक्रम में देशभर से पहुंचे विशेषज्ञों ने अपना अनुभव साझा किया।

कार्यशाल के पहले दिन शनिवार को पूरे दिन कार्यशाला का संचालन सुप्रसिद्ध ईएनटी सर्जन डॉक्टर सतीश जैन जयपुर ने किया। उन्‍होंने पूरे दिन 6 मरीजों के कठिन ऑपरेशन किए और उनकी तकनीकी बारिकी से छत्तीसगढ़ और आसपास के प्रदेशों से पहुंचे 170 विशेषज्ञों को अवगत कराया।

ENT  रविवार को स्नातकोत्तर छात्रों के पोस्टर और पेपर प्रतियोगिताओं का संचालन किया गया। प्रोफ़ेसर जे पी निगम स्मृति व्याख्यान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट  कर्नल अशोक जिंदल ने दिया।

 उन्होंने शोर से संबंधित सामाजिक पहलुओं और उनकी स्थाई व्याधियों को रोकने के बारे में डॉक्टरों से अपील करने का आव्हान किया है।

डॉ आरएल गुप्ता स्मृति व्याख्यान में आगरा के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ राजीव पचौरी ने  कान की माइक्रो सर्जरी के विभिन्न पहलुओं से डॉक्टरों को अवगत कराया ।

ENT  कार्यक्रम के दौरान ही  इस वर्ष की अखिल भारतीय नीट सुपर स्पेशलिस्ट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त एमस रायपुर की स्नातकोत्तर उत्तीर्ण छात्र डॉ राईमा का सम्मान डॉ अशोक जिंदल और ई एन टी विभाग अध्यक्ष रेणु राजगुरु ने किया।

कानफ्रेस कमेटी में डॉ अशोक बजाज डॉ. सतीश राठी डॉ अनिल जैन डॉ. ओम प्रकाश लेखवानी डा.  रिपुदामन अरोरा डॉ वर्षा मुनगुटवार डाक्टर दिग्विजय सिंह डॉ. शैलेंद्र केशरवानी डॉ मान्या ठाकुर का योगदान सराहनीय रहा।

ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित: युद्ध को लेकर CG के कांग्रेस के Ex MLA का विवादित पोस्‍ट

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button