Chhattisgarhभारत

Vishnu Deo नीतीश के अतिथियों की सूची में विष्‍णुदेव का नाम ही नहीं… जानिए- CG कौन जा रहा है बिहार

Vishnu Deo रायपुर। नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसके लिए पटना के गांधी मैदान में भव्‍य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों व नेताओं के साथ भाजपा और एनडीए शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी शामिल होंगे, लेकिन इस कार्यक्रम में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय शामिल नहीं होंगे।

अतिथियों की सूची में विष्‍णुदेव का नाम ही नहीं

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के अतिथियों की सूची में करीब दर्जनभर राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों का नाम है, लेकिन छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का नाम नहीं है। इसको लेकर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तरफ से सवाल उठाया जा रहा है।

इस वजह से पटना नहीं जा रहे हैं साय

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव के पटना नहीं जाने के पीछे बड़ा कारण है। दरअसल, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्‍तीसगढ़ आ रही हैं। अंबिकापुर जनजातीय दिवस पर बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। यह कार्यक्रम काफी पहले तय हो गया था। इसी वजह से साय पटना नहीं जा रहे हैं।

डिप्‍टी सीएम साव जाएंगे पटना

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में छत्‍तीसगढ़ की तरफ से डिप्‍टी सीएम अरुण साव शामिल होंगे। साव स्‍टेट प्‍लेन से पटना जाएंगे। उनके साथ प्रदेश के कुछ और नेता भी पटना जा रहे हैं।

एक घंटे अंबिकापुर में रहेंगी राष्‍ट्रपति

छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आ रहीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब एक घंटे अंबिकापुर में रहेंगी। वे सुबह करीब सवा 11 बजे सेना के हेलीकॉप्‍टर से झारसुगुड़ा से अंबिकापुर पहुंचेंगीं।

मुख्‍यमंत्री पहुंचे अंबिकापुर

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सुबह ही अंबिकापुर पहुंच गए हैं। वे गांधी स्‍टेडियम हेलीपैड पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करेंगे। राष्‍ट्रपति का कार्यक्रम भी अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में है। हेलीपैड से सीधे पीजी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button