
CM Vishnu Deo Sai Schedule Raipur Bengal: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 3 अप्रैल 2026 को बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। सीएम साय आज रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo India Tribal Games 2026) के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके तुरंत बाद वे चुनावी मिशन पर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
आज रायपुर में खेलों का महाकुंभ होगा संपन्न
निर्धारित कार्यक्रम (Schedule) के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे शाम 5:00 बजे रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का शानदार समापन समारोह आयोजित किया गया है। यहां एक घंटे रहने के बाद वे शाम 6:15 बजे वापस सीएम हाउस लौटेंगे।
कल पश्चिम बंगाल में होगा शक्ति प्रदर्शन
रायपुर का कार्यक्रम खत्म करने के बाद सीएम साय आज रात ही कोलकाता (West Bengal) के लिए उड़ान भरेंगे। कल, 4 अप्रैल को वे बंगाल के झाड़ग्राम में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
सीएम के बंगाल दौरे की बड़ी बातें:
- कोलकाता प्रस्थान: आज रात 8:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना होंगे।
- रोड शो (Road Show): कल सुबह 11:50 से झाड़ग्राम में भव्य रोड शो करेंगे।
Also Read कर्जदार डिस्कॉम: 1.39 लाख करोड़ का बिजली बकाया गिरकर 3,330 करोड़ पर पहुंचा; जानें छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों का हाल
- नामांकन रैली (Nomination Rally): झाड़ग्राम जिला कलेक्टर कार्यालय में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कराने के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- इस सीट से भाजपा ने लक्ष्मीकांत साहू को टिकट दिया।
- बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री केरल का भी चुनावी दौरा कर चुके हैं।
Also read कर्मचारियों ने उठाई 9 बड़ी मांगें, OPS और UPS पर छिड़ी बहस, महिलाओं के लिए विशेष मांग
मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे आदिवासी चेहरों के रूप में बंगाल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। कल शाम 7:00 बजे तक उनके वापस रायपुर लौटने का कार्यक्रम (Arrival) है।







