
रायपुर। इसी महीने सेवानिवृत्त हो रहे आईएएस महावेदव कावरे को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार ने आईएएस महादेव कावरे (IAS Mahadev Kavre) को छत्तीसगढ़ राज्य की “सहकारी सोसाइटियों का रजिस्ट्रार” (Registrar of Cooperative Societies) नियुक्त किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग द्वारा आधिकारिक राजपत्र (Chhattisgarh Gazette) में अधिसूचना और आदेश प्रकाशित कर दिया गया है।
बता दें कि रायपुर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे कांवरे को हाल ही में सहकारी सोसाइटियों के रजिस्ट्रार के पद पर स्थानांतरित किया गया था।
मंत्रालय महानदी भवन से जारी हुआ आधिकारिक आदेश
नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन (Mahanadi Bhawan) से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1960 के नियमों के तहत की गई है।
आधिकारिक आदेश का विवरण: > “राज्य शासन एतद् द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1960 (Chhattisgarh Co-operative Societies Act, 1960) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन महादेव कावरे, भा.प्र.से. (2008) को रजिस्ट्रार, सहकारी सोसाइटी, छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त करता है।”
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल (Governor of Chhattisgarh) के नाम से तथा आदेशानुसार सहकारिता विभाग के सचिव सी.आर. प्रसन्ना (C.R. Prasanna, Secretary) द्वारा जारी किया गया है।
जानें कब से प्रभावी होगी यह नई नियुक्ति (Date of Joining)
इस सरकारी आदेश (Government Order) में स्पष्ट किया गया है कि आईएएस महादेव कावरे (IAS Mahadev Kavre) की यह नियुक्ति उनकी उपस्थिति तिथि से ही प्रभावी मानी जाएगी।
- कार्यभार ग्रहण करने की तिथि: श्री महादेव कावरे ने दिनांक 11 मई 2026 (11.05.2026) से इस पद पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।
- कार्यकाल की अवधि: वह आगामी आदेश (Next Orders) तक इस पद पर “सहकारी सोसाइटियों का रजिस्ट्रार” के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।








