Chhattisgarhमुख्य पृष्ठ

Chhattisgarh Weather छत्‍तीसगढ़ में दो दिन शुष्‍क बना रहे मौसम: 20 अक्‍टूबर को बारिश की संभावना

Chhattisgarh Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ समेत पूरे भारत से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है। छत्‍तीसगढ़ फिलहाल दो दिनों तक मौसम के शुष्‍क रहने की संभावना है। 20 अक्‍टूबर को राज्‍य के कुछ एक स्‍थानों पर बारिश की संभावना बन रही है।

आज हल्‍के बादल छाए रहने की संभावना

छत्‍तीसगढ़ में शनिवार को हल्‍की बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं- कहीं हल्‍की बौछारें पड़ सकती है। 20 अक्‍टूबर को राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों के साथ दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

Chhattisgarh Weather उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के आसार

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्‍तरी छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना बन रही है। अंबिकापुर का न्‍यूनतम तापमान गिर कर 15 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इस बीच झारखंड के पास एक ऊपरी हवा में एक चक्रवात सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से यदि बारिश होती है तो ठंड बढ़ सकती है।

बिलासपुर संभाग में भी ठंड की शुरुआत

बिलासपुर संभाग में भी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। पेंड्रा क्षेत्र में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। पेंड्रा का न्‍यूनतम तापमान 18 और अधिकतम करीब 30 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, बिलासपुर का न्‍यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहा।

छत्‍तीसगढ़ के प्रमुख स्‍थानों का तापमान

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। वहां का न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान 32 और न्‍यूनतम तापामन 23 डिग्री रहा। दोनों सामान्‍य से थोड़ा काम है। रायपुर में अभी तापमान के स्थिर रहने की संभावना है।

दुर्ग का अधिकतम तापमान 31 और न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजनांदगांव का न्‍यूनतम तापामन 19 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।

Chhattisgarh Weather बादलों के कारण बढ़ सकता है तापमान

मौसम विज्ञानियों के अनुसार राज्‍य में बादल छाने की संभावना है। इससे तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आसमान साफ होते ही तापमान में तेजी से कमी आएगी और ठंड बढ़ सकती है।  

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button