Chhattisgarh

Kisan Andolan छत्तीसगढ़ में किसानों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा: 13 को मुख्यमंत्री निवास काघेराव

Kisan Andolan  रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों को हो रही समस्या और सरकार की उपेक्षा से नाराज भारतीय किसान संघ ने बड़े आंदोलन की राह पकड़ी है। भारतीय किसान संघ  13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहा है, इसमें पूरे प्रदेश के किसान Kisan सहभागी होंगे। मालूम हो कि किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ Farmers’ Union ने जिलों और तहसीलों में आंदोलन किया था। इसके साथ ही 18  सितंबर को प्रदेश की लगभग 150 तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपा था।

Kisan Andolan  यह है किसानों की मांगें

भारतीय किसान संघ Bharatiya Kisan Sangh छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश महामंत्री नवीन शेष ने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में बिजली बिल हाफ Half electricity bill योजना फिर से लागू करने, पिछली सरकार की शेष चौथी किश्त भुगतान, धान के मूल्य 3100 रुपए में दो वर्ष के समर्थन मूल्य की वृद्धि 186  जोड़कर दिया जाए, प्रति तौल 40.700 किलोग्राम धान खरीदी जैसी मांगें प्रमुख है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अब तक किसी भी प्रकार का आश्वासन या ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस उपेक्षा और सरकार की चुप्पी के विरोध में भारतीय किसान संघ अब प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रहा है।

बुढ़ातालाब से शुरू होगा आंदोलन

आंदोलन 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से बुढ़ा तालाब में शुरू होगा। एक स्थान पर सभा करने के पश्चात् रैली के रुप में मुख्यमंत्री निवास घेराव हेतु प्रस्थान किया जायेगा।

Kisan Andolan  प्रमुख मांगें

– घरेलू बिजली पर पुन: हाफ बिल योजना लागू की जाए और कृषि पंपों को 24 घंटे बिजली दी जाए।

– पिछली सरकार के शेष चौथी किश्त का भुगतान दिपावली पूर्व किया जाए।

– दलहन, तिलहन, मक्का, सूरजमुखी की खरीदी और अनुदान Grant बढ़ाया जाए।

– प्रदेश में सिंचाई irrigation का रकबा बढ़ाया जाए।

– खाद Fertilizer की कालाबाजारी बंद हो एवं समितियों में भंडारण सुनिश्चित किया जाए

-जैविक खेती organic farming के लिए भारत सरकार Government of India द्वारा मिलने वाले अनुदान को राज्य सरकार द्वारा किसानों को दिया जाए।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button