
Survey रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रदेश की लगभग 42 प्रतिशत जनता संतुष्ट है। इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामकाज से अपने गृह राज्य में 41.9% उत्तरदाता अगस्त 2025 में संतुष्ट बताए। यह आंकड़ा फरवरी 2025 के 39% से बढ़कर आया है, यानी हालिया सर्वे में उन के प्रति संतुष्टि में लगभग 2.9 प्रतिशत अंक की बढ़त दर्ज हुई।
पहले स्थान पर हिमंता बिस्वा
बड़े राज्यों के वर्ग में यह दूसरा स्थान बताता है; पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं। बड़े राज्यों के संदर्भ में प्रदर्शन: बड़े राज्यों के समूह में साय का 41.9% अंक दूसरे स्थान की पुष्टि करता है, इससे पता चलता है कि गृह राज्य में उनकी स्वीकार्यता कई अन्य बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बराबर-ऊपर है।
हर वर्ग के लिए कर रहे हैं काम
विष्णुदेव साय ने दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद से शासन- प्रशासन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। एक तरफ भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है, दूसरी तरफ प्रदेश के विकास के लिए काम चल रहा है।
Survey नक्सल मोर्चे से लेकर औद्योगिक विकास तक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के आने के बाद से नक्सलवाद के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया है। इसका असर बस्तर में दिखने लगा है। नक्सली पीछे हट रहे हैं और बस्तर का तेजी से विकास हो रहा है। सरकार ने नई आद्योगिक नीति लागू की है। इसके जरिये नए निवेश आमंत्रित किए जा रहे हैं।
सबसे नीचे भगवंत मान
इस सर्वे में सबसे नीचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हैं। मान से पंजाब की 29.9 प्रतिशत जनता संतुष्ट है। बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) की एकमात्र सरकार अब पंजाब में ही बची है। फरवरी 2025 की तुलना में मान का लेवल भी बढ़ा है। फरवरी के सर्वे में केवल 17 प्रतिशत ही मान से संतुष्ट थे।
मामता बनर्जी भी सर्वे में पीछे
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सर्वे में 9वें नंबर पर हैं। फरवरी 2025 की तुलना में अगस्त 2025 में उनकी रैकिंग नीचे आई है। फरवरी में बंगाल में ममता के कामकाज से संतुष्ट लोगों का प्रतिशत 46 था, जो अब घटकर 30.1 पर आ गया है।
Survey योगी आदित्यनाथ पांचवें स्थान पर
उत्तर प्रदेश के फायरब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ इस सर्वे में पांचवें स्थान पर हैं। योगी के राज्य उत्तर प्रदेश में 40.4 प्रतिशत लोग उनके काम से संतुष्ट हैं। वहीं पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का नंबर छठवां हैं। सर्वे में 39.2 प्रतिशत ने उनके कार्यों पर संतोष जताया है।



