
DA Order रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के पेंशनरों का महंगाई राहत (डीआर) बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। पेंशनरों के महंगाई राहत में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई दरें एक सितंबर से लागू होगी।
अफसरों के अनुसार डीआर में की गई दो प्रतिशत की बढ़ोतरी से डीआर बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। वहीं, छठवां वेतनमान वाले पेंशनरों का डीआर 252 प्रतिशत हो जाएगा।
पेंशनरों में नाराजगी
महंगाई राहत बढ़ाने का आदेश जारी होने के बावजूद राज्य के पेंशनर खुश नहीं है। दरअसल, यह डीआर एक जनवरी 2025 से बढ़ाया जाना था, लेकिन राज्य सरकार ने सितंबर से बढ़ाया है। सरकार की तरफ से एरियर्स भी नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से पेंशनरों में नाराजगी है।
DA Order इधर, डीए बढ़ाए जाने का इंतजार
राज्य सरकार ने डीआर का आर्डर अब जारी किया है, जबकि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए और डीआर दूसरी बार बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है। केंद्रीय कर्मियों और पेंशनरों को इसका लाभ एक जुलाई 2025 से मिलेगा। राज्य के शासकीय सेवकों को इस बढ़ोतरी का इंतजार है।







