कर्मचारी हलचल

CG News छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में पदोन्नति: प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग का भी आर्डर जारी…

CG News  रायपुर। छत्तीसगढ़ खनिज विभाग के तीन अफसरों को प्रमोशन के साथ नई पदस्थापना मिली है। विभाग से जारी आदेश के अनुसार सहायक भौमिकी विद् (वेतन मैट्रिक्स लेवल 12) को उप संचालक (भौमिकी) (वेतन मैट्रिक्स लेवल-13) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग

प्रमोशन पाने वाले अफसरों में शामिल पूर्णानंद वर्मा को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, नवा रायपुर से संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर भेजा गया है।

संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर परमानंद खूंटे को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह नरेन्द्र कुमार निषाद संचालनालय, भौमिकी और रायपुर खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय को संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि न्यायालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के समक्ष दायर याचिका और अन्य याचिकाओं में पारित अंतिम आदेश के अध्यधीन होगा।

पदोन्नत अधिकारियों की पदोन्नति से वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी, पदोन्नति के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठता का दावा मान्य नहीं होगा।

उपरोक्त अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ नवीन पदस्थापना कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से देय होगा।

Back to top button