भारतराज्य

Bhupesh Baghel पूर्व CM भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के सवाल पर बवाल: कांग्रेसियों का हंगामा, बघेल बोले…

Bhupesh Baghel रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल की गिरफ्तारी को लेकर हो रहे सर्वे की वजह से बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेसियों ने सर्वे कर रहे दिल्‍ली की एक एजेंसी के छह लोगों को पकड़ा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया है कि छत्‍तीसगढ़ के अलग-अलग स्‍थानों पर ऐसा ही सर्वे किया जा रहा है। एजेंसी की 70 टीमें लगी है।

वाट्स इंडिया थिंक्‍स करा रही सर्वे

कांग्रेस नेताओं के अनुसार भूपेश बघेल की गिरफ्तारी को लेकर गाजियाबाद की एक एजेंसी सर्वे करा रही है। इस एजेंसी का नाम वाट्स इंडिया थिंक्‍स है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार सर्वे में पूछा जा रहा है कि क्‍या भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इसी तरह भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्‍य बघेल को लेकर कुछ और सवाल पूछे जा रहे हैं।

थाने के बाहर हंगामा

भिलाई में किए जा रहे इस सर्वे की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने सर्वे कर रहे लोगों को घेर लिया। सूचना मिलते ही और कांग्रेसी एकत्र हो गए। इसके बाद भट्टी थाना के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लग गई। कांग्रेसी सर्वे कर रहे लोगों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इसी वजह से थाने में अतिरिक्‍त बल बुलानी पड़ी।

भूपेश बोले..अमित शाह जी डरुंगा नहीं

गिरफ्तारी को लेकर हो रहे सर्वे पर पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया में पोस्‍ट किया, लिखा अमित शाह जी डरुंगा नहीं। बघेल ने लिखा है कि मुझे बदनाम करने के लिए कई हथकंडे अपनाने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सर्वे करा रहे हैं।

Bhupesh Baghel पूर्व CM भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के सवाल पर बवाल: कांग्रेसियों का हंगामा, बघेल बोले...

शराब घोटाला में घसीटने की कोशिश

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने लिखा है कि पहले महादेव सट्टा एप में मुझ पर अनर्गल आरोप लगाए गए। अब शराब घोटाला में घसीटने की कोशिश हो रही है। बघेल ने आरोप लगाया है कि यह सब सट्टेबाजी में पीएमओ के अधिकारियों नाम चर्चा में आने की वजह से किया जा रहा है।

गोरे से नहीं डरे तो आपसे क्‍यों डरें

सोशल मीडिया में किए अपने पोस्‍ट में पूर्व सीएम ने खुद को कांग्रेस का सिपाही बताते हुए लिखा है कि जनता मेरे और कांग्रेस पार्टी के साथ है। कांग्रेस के कार्यकर्ता जब गोरों की परवाह नहीं किए तो आपसे क्‍यों डरें।  

Back to top button