
Intrusion रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार हर विभाग में फैला हुआ है। रिश्वतखोरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही के बावजूद लालची सरकारी कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज फिर दो ऐसे ही घुसखोरों को रंगे हाथ पकड़ा है।
प्रधान पाठक से दो लाख की मांग
एसीबी ने प्रधान पाठक रामायण पटेल से दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए शिक्षक विनोद कुमार सांडे को गिरफ्तार किया है। मामला कोरबा जिला का है।
एसीबी के अफसरों ने बताया कि पटेल कोरबा के केसला स्कूल में प्रधान पाठक हैं। उनकी पत्नी गरिमा चौहान भी शिक्षिका हैं। रिश्वत लेते पकड़ गया शिक्षक सांडे कोरबा के ही बेला स्थिम माध्यमिक स्कूल में शिक्षक है।
समग्र शिक्षक संघ का अध्यक्ष है सांडे
विनोद कुमार सांडे समग्र शिक्षक फेडरेशन की कोरबा जिला इकाई का अध्यक्ष है। पटेल ने अपनी शिकायत में एसीबी को बताया है कि उनकी मुलाकात सांडे से हुई तो सांडे ने कहा कि तुम्हारी पत्नी का बहुत दूर स्कूल में ट्रांसफर हो रहा है। मेरा कोरबा डीईओ और बीईओ से अच्छे और लेनदेन वाले संबंध हैं। सांडे ने कहा कि यदि दो लाख रुपए दोगे तो ओमपुर स्कूल में तुम्हारी पत्नी का ट्रांसफर करा दूंगा।

Intrusion एसीबी तक पहुंची शिकायत
प्रधान पाठक ने इस पूरे मामले की शिकायत एसीबी के बिलासपुर स्थित कार्यालय में कर दी। एसीबी ने सत्यापन में शिकायत को सही पाया। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और प्रधान पाठक को रिश्वत की रिकम के साथ आज सांडे के पास भेजा गया। सांडे से जैसे ही दो लाख रुपए लिया, एसीबी ने उसे दबोच लिया।
Intrusion जांजगीर में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
इसी तरह जांजगीर निवासी प्रार्थी सत्येन्द्र कुमार राठौर पटवारी के खिलाफ शिकायत की थी। बताया कि ग्राम पुटपुरा में उनके और परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन है। जमीन से उनकी दो बुआ ने हकछोड़ रजिस्ट्री के माध्यम से अपना हक त्याग कर दिया है, जिस पर उक्त जमीन से अपनी दोनों बुआ का नाम बी 1. पी2 और ऋण पुस्तिका से नाम हटाने के लिए आवेदन किया गया था।
एक माह बाद भी पुटपुरा पटवारी बालमुकुंद राठौर ने ऋण पुस्तिका से नाम नहीं हटाया इसके लिए 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। पार्टी की शिकायत पर एसीबी ने ट्रेप बिछाकर गुरुवार को पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।




