कर्मचारी हलचल

Federation छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दीपावली मिलन: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान, कोर कमेटी तय करेगी रूपरेखा

Federation  रायपुर । छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज दीपावली मिलन एवं पदाधिकारी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मांगों पर हुई विस्‍तार से चर्चा

कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन द्वारा कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी निश्चितकालीन आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि आंदोलन की अंतिम रणनीति फेडरेशन की कोर कमेटी की बैठक में तय की जाएगी।

पेंशनरों की मांगों पर भी हुई चर्चा

समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पेंशनर्स फोरम के प्रदेश संयोजक बीपी शर्मा ने पेंशनरों की ज्वलंत समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए पेंशनरों के हित में लिए गए निर्णयों से अवगत कराया। इसमें प्रदेश में पेंशनर्स सेल की स्थापना तथा 80 वर्ष की आयु के उपरांत पेंशनरों के वेतन निर्धारण से संबंधित निर्णय प्रमुख हैं। उन्होंने पेंशनरों के लिए कैशलेस सुविधा एवं धारा 49(6) के स्थायी समाधान हेतु केंद्र सरकार से पहल करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Federation  संयोजक ने दी अब तक के संघर्ष की जानकारी

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं साथ ही फेडरेशन के अब तक के संघर्षों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को अपने अधिकारों की रक्षा और सम्मान के लिए एकजुट होकर संघर्षरत रहना होगा।

सभी संगठनों से फेडरेशन के साथ जुड़ने की अपील

प्रांतीय संरक्षक सुभाष मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न संगठनों के प्रांतीय अध्यक्षों का एक मंच पर आना समय की मांग है। उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा फेडरेशन में जताए गए अटूट विश्वास की प्रशंसा की और सभी संगठनों से फेडरेशन के साथ जुड़ने की अपील की।

फेडरेशन की प्रमुख मांगें

केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महंगाई भत्ता dearness allowance (DA) लागू किया जाए।

dearness allowance एरियर्स की राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित की जाए।

सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान time scale pay scale दिया जाए।

लिपिकों Clerks, शिक्षकों teachers, स्वास्थ्य विभाग health department, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों cadres की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगुआ कमेटी Pingua Committee की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।

प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना Service calculation करते हुए संपूर्ण सेवा लाभ दिया जाए।पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाए।

सहायक शिक्षकों Assistant Teachers और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान time scale pay scale दिया जाए। नगरीय निकाय Civic bodies के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन और समयबद्ध पदोन्नति Time-bound promotions दिया जाए।

अनुकंपा नियुक्ति compassionate appointment नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण की जाए।

प्रदेश में कैशलेस सुविधा Cashless facility लागू की जाए।

अर्जित अवकाश नगदीकरण leave encashment 300 दिवस की जाए।

दैनिक daily,अनियमित irregular, संविदा contract कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बने।

सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्त आयु Retiring age 65 वर्ष की जाए।

फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि यदि शासन द्वारा इन 11 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन निश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ करेगा।

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

आयोजन के दौरान  चंद्रशेखर तिवारी, राजेश चटर्जी, सतीश मिश्रा, अनिल शुक्ला,  रोहित तिवारी,  आर के रिछारिया, ओ पी शर्मा,  पंकज पांडेय,  पवन शर्मा,  संजय सिंह,  जी आर चंद्रा, लिखेश वर्मा, राकेश शर्मा,  केदार जैन,  मनीष मिश्रा, चेतन भारती, प्रदीप वर्मा, डॉ अशोक पटेल,  भूपेंद्र पांडे, रविन्द्र राठौर,  अजीत दुबे, सत्येंद्र देवांगन,  कैलाश चौहान,  आलोक नागपुरे, टारजन गुप्ता,

चतुरपोस्‍ट.कॉम के वाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें- जुड़े रहने के लिए चैनल पर जाने के बाद ऊपर फालो को अवश्‍यक क्लिक करें

 मनोज सही, गजेंद्र वास्तव, उमेश मुदलियार, विजय झा, जय कुमार साहू,  पीताम्बर पटेल, संतोष कुमार वर्मा,  जितेंद्र साव,  सुरेश यादव,  रवि गढ़पाले, सुनील नायक  राजीव वर्मा , डॉ अमित मिरी,  राधेलाल भारद्वाज, डॉ आर एस सिंह,  युवराज सिंह ठाकुर, प्रखर सिंह, डॉ बी पी सोनी, डॉ एल इस ध्रुव, ओ पी माहला, योगेश चावरे,  फकीरा यादव, अर्जुन चंद्रवंशी, शिवराज सिंह, संजय शर्मा, निर्मल शार्दुल, जागेश्वर भट्ट , मुक्तेश्वर देवांगन,  अवधराम वर्मा, आलोक मिश्रा।

चतुरपोस्‍ट.कॉम के वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

 जी आर क्षत्री,  मुन्ना लाल निर्मलकर, मती ऋतु परिहार,  योगेश ठाकुर,  किशोर शर्मा,डॉ अविनाश लाल,  संजीत शर्मा, देवाशीष दास, तिलक यादव, विजय लहरे,  ओमप्रकाश बघेल, चंदूलाल चंद्राकर, आलोक जाधव, एम आर खान, सी एल दुबे, मो इकबाल अंसारी,  बी आर साहू, अनिल वर्मा,  भगतराम धृतलहरे,  रोशन वर्मा,  युगल वर्मा,  पूषण साहू, मती सोनाली तिड़के, देवाशीष दास, लोकेश वर्मा सहित भारी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं जिला संयोजकगण उपस्थित रहे।

Back to top button