प्रमुख खबरें

विधायक अपने क्षेत्र की मांगों को लेकर याचिकाएं प्रस्‍तुत करेंगे

सीजीएमएसी घोटाला और डिजिटल अरेस्‍ट

Monsoon Session रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन में आधा दर्जन संशोधन विधेयक पेश किए जाएंगे। इससे पहले प्रश्‍नकाल में आज प्रदेश के डिप्‍टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के साथ स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री श्‍याम बिहारी जायसवाल सवालों का सामना करेंगे।

सीजीएमएससी, घोटाला और डिजिटल अरेस्‍ट

सदन में आज प्रश्‍नकाल के दौरान साइबर क्राइम से लेकर डिजिटल अरेस्‍ट पर सदस्‍यों की तरफ से सवाल किए जाएंगे। चर्चित सीजीएमएससी में खरीदी में गड़बड़ी और भ्रष्‍टाचार पर भी सवाल पूछे जाएंगे। सदन में आज पहला सवाल साइबर सुरक्षा को लेकर होगा। यह सवाल सुनील सोनी की तरफ से किया जाएगा।

Monsoon Session  सदन में आज आधा दर्जन संशोधन विधेयक

विधानसभा में आज आधा दर्जन संशोधन विधेयक पेश किए जाएंगे। इसमें मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय निजी विश्‍वविद्यालयों से संबंधित दो विधेयक पेश करेंगे। कृषि मंत्री राम विचार नेताम कृषि उपज मंडी से संबंधित संशोधन विधेयक पेश करेंगे। राजस्‍व मंत्री टंक राम वर्मा और वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी कर तरफ से भी एक-एक संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा।

Monsoon Session  विधायक अपने क्षेत्र की मांगों को लेकर याचिकाएं प्रस्‍तुत करेंगे

इसमें कुंवर सिंह निषाद अपने गुण्डरदेही विधान सभा

(i) ग्राम भरदाखुर्द एनीकट से उद्धवहन सिंचाई योजना प्रारंभ करने,

(ii) ग्राम किलेपार झोपरा से जोरातराई तक नवीन सड़क निर्माण करने,

(iii) ग्राम परसाही (टी) के शासकीय हाईस्कूल हेतु नवीन शाला भवन निर्माण करने,

(iv) ग्राम शिकारीटोला के शासकीय प्राथमिक शाला हेतु नवीन शाला भवन निर्माण करने,

(v) ग्राम खुटेरी (खे) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हेतु नवीन शाला भवन निर्माण करने,

(vi) ग्राम तमोरा में संचालित हाईस्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन करने,

अजय चंद्राकर, सदस्य, कुरूद विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धूमा से दर्रा रोड नाले पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण करने,

विधायक रोहित साहू, सदस्य, राजिम विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत

(i) राजिम में बी.एस.सी. नर्सिंग महाविद्यालय खोलने,

(ii) राजिम में संचालित राजीवलोचन महाविद्यालय में गणित, रसायन शास्त्र एवं कम्प्यूटर साईंस संकाय प्रारंभ करने,

(iii) राजिम में संचालित फणिकेश्वर नाथ महाविद्यालय में पी.जी.डी.सी.ए. कोर्स प्रारंभ करने,

(iv) राजिम में बी.एड. एवं डी.एड. कन्या महाविद्यालय खोलने के संबंध में याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।

Back to top button