
Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में रात में तगड़ी ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर और राजधानी के माना में रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे लगा गया है। ऐसे में इन स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
दिन गर्म और रातें सर्द
छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर दिन गर्म होने लगा है, इसके विपरीत रातें सर्द हो रही हैं। केवल पेंड्रारोड को छोड़ कर शेष स्थानों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है। पेंड्रा रोड का दिन का तापमान अभी सामान्य से एक डिग्री कम है।
कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में आज किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में रात की ठंड बनी रह सकती है। दो- तीन दिन बाद से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।
दिन में तेज धूप
रातें सर्द होगी, लेकिन दिन में तेज धूप होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले सात दिनों तक दिन के तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।
दिन और रात के तापमान में बड़ा गैप
प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर आ गया है। ज्यादतर स्थानों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर चला गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से नीचे है।
रायपुर का अधिकत तापमान 30.1 रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.5 रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री कम है।
माना का अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 10.5 दर्ज किया गया।
माना का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम है।
बिलासपुर में दिन में पारा 29 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, रात का तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री कम 12.4 रहा।
पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 26.1 और न्यूनतम तापमान 10.2 रिकार्ड किया गया।
अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा।
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 11.5 दर्ज किया गया।
दुर्ग का दिन का तापमान 30.2 और रात का 12.4 रिकार्ड किया गया।



