भारत

अब तक 15 राज्यों का भ्रमण कर चुकी इस चमचमाती वर्ल्ड ट्रॉफी का बघेल आज करेंगे अनावरण

रायपुर। chaturpost.com (चतुरपोस्‍ट.कॉम)

इस चमचमाती वर्ल्ड ट्रॉफी का मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अनावरण करेंगे। यह वर्ल्‍ड ट्रॉफी अब तक देश के 15 राज्‍यों का भ्रमण कर चुकी है। छत्‍तीसगढ़ 16वां राज्‍य है।

जानिए कौन सी है यह ट्रॉफी जिसका बघेल करेंगे अनवारण

दरअसल यह चमचमाती हुई ट्रॉफी हॉकी के वर्ल्‍ड कप (FIH) की है। इस ट्रॉफी को देश के 16 राज्‍यों का भ्रमण कराने का कार्यक्रम है। ट्रॉफी के भ्रमण का छत्‍तीसगढ़ 16वां और अंतिम पड़ाव है। यहां से यह ट्राफी ओडिशा चली जाएगी।

कहां होगा एफआईएच का आयोजन

एफआईएच FIH का आयोजन ओडिशा Odisha के भुवनेश्वर Bhubaneswar और राउरकेला Rourkela में होगा। यह ट्राफी शनिवार को सुबह विमान से बेंगलुरु से रायपुर लाया जाएगा। एयरपोर्ट पर प्रदेश हॉकी संघ के पदाधिकारी इसका स्‍वागत करेंगे। ट्रॉफी को वहां से सीधे मुख्‍यमंत्री निवास ले जाया जाएगा।

भोज पर भिनभिनाई राजनीति, कांग्रेस ने दी पूर्व मुख्यमंत्री को चुनौती

जानिए कब से होगा हॉकी वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी का आयोजन

प्रदेश हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्‍तव के अनुसार हॉकी वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी का आयोजन ओडिशा में 13 जनवरी 2023 से प्रारंभ होगा। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी 2023 तक चलेगी। इसमें दुनियाभर की टीमें शामिल होंगी।

यहां आम लोग भी देख सकेंगे इस वर्ल्ड ट्रॉफी को

एफआईएच ट्रॉफी को हॉकी इंडिया की तरफ से देश के 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा है। यह ट्राफी लेकर सुबह नौ बजे फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट रायपुर पहुचेंगे। जहां बाजे-गाजे के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया जाएगा। वहां से सभी खिलाड़ी और खेल संघ के पदाधिकारी ट्रॉफी को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुचेंगे। जहां सीएम बघेल उसका अनवारण करेंगे।

अनावरण कार्यक्रम के बाद ट्रॉफी को रैली के रूप में शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम ले जाया जाएगा। वहां से शहर के एक बड़े मॉल और तेलीबांधा मरीन ड्राइव में आम जनता के लिए देखने के लिए रखा जाएगा। इसके बाद यह ट्रॉफी विश्व कप के आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी।

हेल्पेज इंडिया सीनियर सिटीजन को Digital safety के प्रति कर रहा जागरुक

 








Back to top button