
OSD रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त हुए अखिल भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो अफसरों को सरकार ने विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। दोनों अफसरों की नियुक्ति के संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है।
इन सेवानिवृत्त आईपीएस अफसरों को बनाया गया ओएसडी
जिन दो सेवानिवृत्त आईपीएस अफसरों को ओएसडी बनाया गया है उनका नाम बीएस ध्रुव और एससी द्विवेदी है। दोनों अफसर पुलिस महानिरीक्षक यानी आईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
OSD एक वर्ष के लिए हुई नियुक्ति
सेवानिवृत्त आईपीएस बीएस ध्रुव और एससी द्विवेदी की नियुक्ति के संबंध में जारी आदेश के अनुसार दोनों अफसरों की नियुक्ति एक वर्ष के लिए संविदा आधार पर की गई है। दोनों की नियुक्ति का आदेश 4 सितंबर को जारी किया गया है।
पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए गए दोनों अफसर
ओएसडी बनाए गए दोनों सेवानिवृत्त अफसरों की पोस्टिंग पुलिस मुख्यालय में की गई है। दोनों की नियुक्ति असंवर्गीय पद के विरुद्ध की गई है।
ओएसडी बनाए गए दोनों अफसर प्रमोटिव
राज्य सरकार ने जिन दो आईपीएस अफसरों को सेवानिवृत्ति के बाद ओएसडी नियुक्त किया है दोनों प्रमोटिव आईपीएस हैं। यानी दोनों अफसर राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस बने हैं।
छत्तीसगढ़ कैडर में आईपीएस अफसरों की संख्या
केंद्रीय गृह मंत्रालय से छत्तीसगढ़ कैडर में आईपीएस अफसरों के 142 पद स्वीकृत है। इसमें सीधी भर्ती के 99 और पदोन्नति यानी राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नत होने वालों की संख्या 43 है। एमएचए की रिपोर्ट के अनुसार राज्य कैडर में सीधी भर्ती वाले सभी 99 पद भरे हुए हैं, जबकि पदोन्नति से भरे जाने वाले सात पद खाली है।
OSD प्रमोशन को मिल चुकी है हरी झंडी
बता दें कि राज्य पुलिस सेवा से अखिल भारतीय पुलिस सेवा में सात अफसरों की पदोन्नति को केंद्रीय गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिल चुकी है। इन अफसरों को आईपीएस प्रमोट किए जाने का आर्डर जल्द जारी हो सकता है।





