राज्य

Vishnu Deo पूर्व प्रांत प्रमुख का निधन: रायगढ़ के सभी कार्यक्रम रद्द कर अचानक राजधानी लौटे CM विष्‍णुदेव

Vishnu Deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अपना रायगढ़ दौरा बीच में ही छोड़कर राजधानी रायपुर लौट आए हैं। मुख्‍यमंत्री आज दोपहर में रायपुर लौटने वाले थे।

रायगढ़ में भूमिपूजन का था कार्यक्रम

मुख्‍यमंत्री शुक्रवार से रायगढ़ के दौरे पर हैं। शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री ने वहां चक्रधर समारोह के समापन समेत विभिन्‍न कार्यक्रम में शामिल हुए। महतारी वंदन की किस्‍त भी वहीं से जारी की। आज पहाड़ी मंदिर जाना था,जहां वे भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होते, लेकिन यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

संघ के बड़े नेता का निधन

छत्‍तीसगढ़ में राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (आरएसएस) के बड़े नेता शांताराम सराफ का निधन हो गया है। 93 वर्षीय सराफ का शुक्रवार की देर शाम निधन हुआ। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए जागृति मंडल में रखा गया है। दोपहर बाद उनकी शव यात्रा निकलेगी। सराफ का अंतिम संस्‍कार मुंगेली के पास स्थित मदकुदीप में किया जाएगा।   

Vishnu Deo  मुख्‍यमंत्री जाएंगे जागृति मंडल

मुख्‍यमंत्री रायगढ़ से राजधानी लौट आए हैं। विष्‍णुदेव आज सबसे पहले जागृति मंडल जाएंगे, जहां वे दिवंगत शांताराम सराफ के अंतिम दर्शन करेंगे। दिवंगत शांतराम सराफ छत्‍तीसगढ़ में संघ के प्रथम प्रांत प्रचारक थे।

एम्‍स में देव हस्‍त का करेंगे उद्घाटन

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव दोपहर 12 बजे मेडिकल कॉलेज रायपुर जाएंगे, वहां अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर एम्‍स जाएंगे। एम्‍स में आज सर्जिकल रोबोटिक प्रणाली देव हस्‍त का उद्घाटन करेंगे।

Vishnu Deo शांताराम सराफ के निधन पर  शोक संवदेना

छत्‍तीसगढ़ में संघ के पहले प्रांत प्रमुख रहे शांताराम सराफ के निधन पर मख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने शोक संदेवना व्‍यक्‍त किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि शांताराम सराफ का पूरा जीवन समाज और राष्‍ट्र के लिए समर्पित रहा।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष और संगठन प्रभारी समेत अनेक नेताओं ने शांताराम सराफ के निधन पर शोक संदेवना व्‍यक्‍त की है।

Back to top button