
Railway fare न्यूज डेस्क। भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों का किराया बढ़ाने का मन बना लिया है। रेलवे बोर्ड ने किराया वृद्धि का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेज दिया है। वहां से हरी झंडी मिलते ही नया किराया लागू हो जाएगा। इसका असर रेल की सभी श्रेणी के यात्रियों पर पड़ेगा। एसी और नान एसी दोनों श्रेणी के किराया में बढ़ोतरी होगी।
रेल किराया बढ़ाने को लेकर राष्ट्रीय दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर प्रकाशित की है। अखबार के मुताबिक रेलवे का सफर एक जुलाई 2025 से महंगी हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि नान एसी यानी स्लीपर और जनरल के किराया में एक पैसा प्रति किलोमीटर और एसी का किराया दो पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाने का प्रस्ताव है।
स्लीपर क्लास का कितना बढ़ेगा किराया
रेलवे बोर्ड की तरफ से मंत्रालय को भेजे गए किराया वृद्धि के प्रस्ताव में स्लीपर क्लास यानी द्वितीय श्रेणी के किराया में आधा पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। पहले 500 किलो मीटर तक कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। 501 किलो मीटर के बाद प्रति किलोमीटर आधा पैसा किराया बढ़ेगा।
Railway fare मेल एक्सप्रेस के किराया में कितनी होगी बढ़ोतरी
वहीं, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नान एसी श्रेणी में यात्रा प्रति किलोमीटर एक पैसा महंगा हो सकता है। इसी तरह मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी क्लास में प्रति किलोमीटर दो पैसा किराया बढ़ाने का प्रस्ताव है।
मासिक पास में कोई बढ़ोतरी नहीं
रेल किराया बढ़ोतरी से मासिक और दैनिक यात्रियों को राहत दी गई है। रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव में दैनिक और मासिक पास के किराया में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला किया गया है। इससे स्थानीय यात्रियों को लाभ होगा।
Railway fare पहले बजट में होगी थी घोषणा
बता दें कि पहले रेल बजट अलग से पेश किया जाता था, लेकिन केंद्र में एनडीए की सरकार आने के बाद इसे आम बजट में शामिल कर दिया गया। अलग रेल बजट के दौर में नई ट्रेन, नई रेल लाइन, नए स्टेशन और स्टॉपेज के साथ ही किराया को लेकर बजट में ही ऐलान किया जाता था।




