भारतव्यापार

Gold Silver Prices सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट: सोना 11 हजार और चांदी के दाम में 28600 की कमी

Gold Silver Prices रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में आ रही जबरदस्त तेजी अब थमने लगी है। सप्ताह भर में सोने की कीमतों में 11 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमतों में 28600 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है।

रायपुर में सोना और चांदी की कीमत

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और गिरावट आ सकती है। रायपुर सराफा बाजार में सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार को सोना एक लाख 50 हजार 700 रुपए प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) और चांदी प्रति किलो दो लाख 33 हजार 8 00 रुपए रही।

कीमतों में अभी और कमी आने की संभावना

सराफा के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और गिरावट आ सकती है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने कहा कि अमेरिकी फेडरल बैंक की बैठक में ब्याज दर कटौती नहीं की गई जबकि पहले घोषणा की गई थी कि वित्तीय वर्ष में तीन बार ब्याज दर में कटौती की जाएगी। । कटौती रोकने के कारण निवेशक व स्टाकिस्ट उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली कर रहे है। उन्होंने कहा कि अभी सोने-चांदी में निवेश का काफी अच्छा अवसर है।

युद्ध का भी पड़ेगा असर

जानकारों का कहना है कि मीडिल ईस्टव में चल रहे युद्ध का असर केवल पेट्रोल, डीजल व एलपीजी के साथ ही सोना और चांदी की कीमतों पर पड़ेगा। युद्ध की वजह से एक तरफ पेट्रोल- डीजल पर संकट के कारण इनकी कीमतें बढ़ रही है, वहीं, अमेरिका पर भी आर्थिक भार बढ़ रहा है। इन सब का असर विश्वे व्याडपार पर पड़ेगा।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button