जॉब करिअर

CG पॉवर कंपनी में स्वस्थ जीवन में होम्योपैथी की भूमिका पर परिचर्चा: डॉक्टर ने बताया-न्यूनतम डोज में बीमारी ठीक करती है होम्योपैथी

CG  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में स्वस्थ जीवन में होम्योपैथी की भूमिका पर गुरुवार को डगनिया मुख्यालय स्थित सेवाभवन सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. ऋतु जैन और डॉ. शिल्पा दुबे ने होम्योपैथी को लेकर मिथक और वास्तविकताओं की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की तरफ से आयोजित इस परिचर्चा में अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। डॉ. जैन ने बताया कि होम्योपैथी की शुरुआत जर्मनी में 18वीं सदी में सैमुअल हैनीमेन ने की थी। इस चिकित्सा पद्धति का विस्तार आज 80 देशों में हो चुका है।

भारत में 1948 से इसे मान्यता मिली और यह बेहतर चिकित्सा पद्धति के रूप में साबित हुआ। उन्होंने बताया कि इसमें वनस्पतियों से दवाई तैयार होती है, जिसमें बहुत ही न्यूनतम डोज से इलाज किया जाता है।

डॉ. शिल्पा दुबे ने बताया कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में मरीज के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक परिस्थितियों का आकलन करके ही इलाज किया जाता है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विनोद कुमार अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों की घोषणा

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2026 की सरकारी छुट्टियों की घोषणा कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। 2026 में कई त्योहार रविवार को है, इसकी वजह से अलग से छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। 2026 के अवकाशों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्किल करें

यह भी पढ़ें- फिर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं पीएम मोदी, इस बार रात्रिविश्राम भी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 नवंबर को फिर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। महीनेभर के भीतर यह प्रधानमंत्री का छत्तीगसढ़ का दूसरा दौरा होगा। इस बार पीएम मोदी दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे के संबंध में पीएमओ की तरफ से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

Back to top button