
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में आज हुई कैबिनेट की अहम बैठक में एक बेहद ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध (List) किए जाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। इस फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ के आम नागरिक और निवेशक भी बिजली कंपनी के शेयर खरीदकर इसकी विकास यात्रा में सीधे भागीदार बन सकेंगे।
🎯 चतुरपोस्ट की खबर पर लगी अंतिम मुहर
इस महा-निवेश और लिस्टिंग को लेकर ‘चतुरपोस्ट’ ने 22 मार्च को ही अपनी खोजी रिपोर्ट में सबसे पहले यह खुलासा कर दिया था कि बिजली कंपनी शेयर मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है। आज कैबिनेट के इस फैसले ने चतुरपोस्ट की उस एक्सक्लूसिव खबर पर अंतिम मुहर लगा दी है।
पूरी खबर और पुराना खुलासा यहाँ पढ़ें:
💰 आम जनता और निवेशकों को क्या होगा फायदा?
- पारदर्शिता को मजबूती: कंपनी के शेयर मार्केट में आने से इसकी वित्तीय क्षमता और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और अधिक मजबूत होगी।
- आम नागरिकों को मौका: छत्तीसगढ़ का कोई भी आम नागरिक अब इस सरकारी बिजली कंपनी का हिस्सेदार (Shareholder) बन सकेगा।
- संचालक मंडल अधिकृत: मंत्रिपरिषद् ने इस आईपीओ से संबंधित सभी आवश्यक कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण करने के लिए कंपनी के संचालक मंडल को अधिकृत कर दिया है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक की पूरी खबर यहां पढ़ें
Follow Us







