कर्मचारी हलचल

WRS एसईसीआर मजदूर संघ डब्लूआरएस मंडल का चुनाव: सुशील चंद्र सोनबेर बने अध्यक्ष

WRS रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, डब्लूआरएस मंडल का अधिवेशन रविवार को गायत्री मंदिर, राजा तलब में हुआ। इस अधिवेशन में संगठन को अधिक सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार करने और नई कार्यकारिणी के गठन पर महत्वपूर्ण चर्चा व निर्णय लिए गए।

प्रकाश सोनी की अध्‍यक्षता में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश सोनी ने किया। इसमें प्रमुख रूप से तिरुमलेश नायडू, महामंत्री, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ और टाटा बाबु राव, मंडल अध्यक्ष रायपुर व आईटी प्रभारी, बीएमएस, छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव प्रभारी के रूप में उपस्थित थे।

डेरा राम वर्मा बने सचिव

अधिवेशन में सर्वसम्मति से सुशील चंद्र सोनबेर को डब्लूआरएस मंडल अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। साथ ही डेरा राम वर्मा को डब्लूआरएस मंडल सचिव की जिम्मेदारी पुन: प्रदान की गई। नीलकंठ साहू को संगठन मंत्री एवं आरपी पटेल कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया।  संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी अपने कार्यकाल में मजदूर हितों की रक्षा एवं संगठन की प्रगति के लिए तत्परता से कार्य करेगी।

Back to top button