
Holiday in July रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुलाई 2025 के लिए शासकीय अवकाशों की सूची जारी हो गई है। जुलाई में शनिवार और अलावा दो सार्वजनिक अवकाश भी है। वहीं, ऐच्छिक अवकाशों की बात करें तो जुलाई में दो ऐच्छिक अवकाश भी है।
जानिए.. जुलाई 2025 में कितने दिन बंद रहे शासकीय कार्यालय
जुलाई 2025 में कुल नौ दिन शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें चार शनिवार और चार रविवार के साथ एक ऐच्छिक अवकाश भी शामिल है। जुलाई में 5, 12, 19 और 26 जुलाई को शनिवार है। इसी तरह 6, 13, 20 और 27 जुलाई को रविवार है। प्रदेश में शनिवार और रविवार को शासकीय अवकाश रहता है।
Holiday in July जानिए- जुलाई में सार्वजनिक अवकाश
जुलाई 2025 में सार्वजनिक अवकाशों की सूची में दो छुट्टी शामिल है। इसमें मोहर्रम और हरेली शामिल है। वहीं, दो ऐच्छिक अवकाश भी जुलाई में है। इसमें 19 जुलाई को डॉ. खूबचंद बघेल का जन्म दिवस और 29 जुलाई को नाग पंचमी शामिल है।
मोहर्रम की नहीं मिलेगी अलग से छुट्टी
जुलाई में मोहर्रम भी पड़ेगा। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा, लेकिन इसके लिए अलग से छुट्टी जारी नहीं की गई है। इस साल मोहर्रम 6 जुलाई को है। इस दिन रविवार है। इसकी वजह से शासकीय कार्यालय वैसे ही बंद रहेंगे।
Holiday in July जुलाई में लगातार छुट्टी का मौका नहीं
जुलाई 2025 में शासकीय सेवकों के पास एक साथ दो दिन से ज्यादा छुट्टी का मौका नहीं है। सामान्यत: शुक्रवार या सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में तीन-तीन दिन की छुट्टी मिल जाती है। लेकिन इस जुलाई के दोनों सार्वजनिक अवकाशों में ऐसी स्थिति नहीं बन रही है। मोहर्रम 6 जुलाई रविवार को है, जबकि हरेली 24 जुलाई गुरुवार को है।
एक दिन की छुट्टी, चार दिन की मौज
जुलाई में लगातार छुट्टी की स्थित नहीं बन रही है, लेकिन एक दिन छुट्टी लेकर शासकीय सेवाक चार दिन की छुट्टी मना सकते हैं। हरेली 24 जुलाई को है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश है। हरेली गुरुवार को ऐसे में शासकीय सेवक शुक्रवार एक दिन की छुट्टी लेकर पूरे चार दिन छुट्टी मना सकते हैं।



