कर्मचारी हलचल

Strike हड़ताल पर बिजली कंपनी के हेल्‍पर: दो महीने से ठेकेदार नहीं दे रहा वेतन

Strike रायपुर। बिजली कंपनी के हेल्‍पर हड़ताल पर चले गए हैं। ठेकेदार के अंडर में काम करने वाले हेल्‍पर दो महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण नाराज हैं। आज उनकी हड़ताल का दूसरा दिन है।

हड़ताल पर गए सभी हेल्‍पर 400 केवी उपकेंद्र खेदामारा भिलाई में पदस्‍थ हैं। हेल्‍परों ने हड़ताल पर जाने की लिखित सूचना उपकेंद्र के कार्यपालन अभियंता को दी है।

दो महीने से नहीं मिला वेतन

हड़ताल पर जाने को लेकर कार्यपालन अभियंता को दी गई सूचना में हेल्‍परों ने बताया कि ठेकेदार उन्‍हें दो महीने वेतन नहीं दे रहा है। हेल्‍परों के अनुसार वेतन नहीं मिलने के कारण घर चलाना कठिन हो गया है। ऐसे में हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्‍प नहीं बचा था।

Strike  ठेकेदार के अंडर में करते हैं काम

हड़ताली हेल्‍पर इटारसी सिक्‍योरिटी सर्विसेज ठेकेदार अंडर में काम करते हैं। हेल्‍परों के अनुसार उन्‍हें दो महीने से न तो वेतन मिला है और न ही उनके कर्मचारी भविष्‍य निधि और कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम का ही भुगतान हो रहा है।  

जब तक वेतन नहीं तब तक काम नहीं

हेल्‍परों की तरफ से दी गई लिखित सूचना में कहा गया है कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं होगा तब तक काम काम पर नहीं लौटेंगे।

आधा दर्जन से ज्‍यादा का हस्‍ताक्षर

हड़ताल की दी गई सूचना में आधा दर्जन हेल्‍परों ने हस्‍ताक्षर किया है। इसमें भूपेंद्र बंछोर, प्रशांत यादव, जय प्रकाश यादव, कौशल देशलहरे, दुष्‍यंत चंद्राकर, पूनम रजक, राकेश पटेल, मुकेश वर्मा और सूरज कुमार का नाम है।

Strike दो दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं

खेदामारा उपकेंद्र के हेल्‍परों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है, लेकिन अब तक ठेकेदार की तरफ से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। हड़ताली हेल्‍परों ने स्‍पष्‍ट किया है कि बिना वेतन भुगतान हुए काम पर नहीं लौटेंगे।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button