Chhattisgarh निगम में कुर्सी मिलते ही BJP नेता ने कहा- इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं

schedule
2025-04-03 | 06:42h
update
2025-04-03 | 06:42h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Chhattisgarh रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की सत्‍ता में वापसी के साथ ही पार्टी के नेता निगम मंडल में नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। करीब 15 महीने के इंतजार के बाद दो अप्रैल की देर रात सरकार की तरफ से नियुक्ति की पहली सूची जारी की गई। इसमें 36 नेताओं के नाम हैं। सूची जारी होने के कुछ घंटे के भीतर ही असंतोष भी सामने आ गया।

33 निगम- मंडलों में हुई नियुक्ति

सरकार की तरफ से जारी की गई निगम मंडलों में नियुक्ति की पहली सूची में 33 निगमों में 36 भाजपा नेताओं की नियुक्ति की गई है। इसमें 33 अध्‍यक्ष और तीन उपाध्‍यक्ष हैं। फिलहाल किसी भी निगम- मंडल में सदस्‍यों की नियुक्ति नहीं की गई है।

जानिए.. निगम मंडल में पद मिलने के बाद भी कौन है असंतुष्‍ट

निगम मंडल में नियुक्ति की सूची जारी होने के साथ ही नाराजगी भी सामने आने लगी है। सूची जारी होने के कुछ घंटे के भीतर ही भाजपा के एक नेता ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट करके अपनी नाखुशी जाहिर कर दी है। निगम मंडल में मिले पद पर असंतोष जताने वाले नेता का नाम गौरशंकर श्रीवास है।

Chhattisgarh  जानिए.. श्रीवास को दी गई है कौन सी जिम्‍मेदारी

गौरीशंकर श्रीवास को राज्‍य केश शिल्‍पी कल्‍याण बोर्ड का उपाध्‍यक्ष बनाया गया है। मोना सेन को इस बोर्ड का अध्‍यक्ष बनाया गया है। इसी वजह से श्रीवास नाराज हैं। बता दें कि भाजपा के विपक्ष में रहने के दौरान गौरीशंकर श्रीवास ने तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ हर बड़े आंदोलन और संघर्ष में बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लिया। अलग- अलग संगठनों के आंदोलन में शामिल हुए हैं। इस दौरान श्रीवास को कई बार पुलिस के बल प्रयोग का शिकार होना पड़ा, केस भी दर्ज हुए हैं। इसके बावजूद पार्टी ने उन्‍हें केस शिल्‍पी बोर्ड में केवल उपाध्‍यक्ष का पद दिया है।

जानिए.. गौरीशंकर श्रीवास ने क्‍या लिखा है सोशल मीडिया में

निगम मंडल में नियुक्ति की सूची जारी होने के कुछ ही देर बाद ही गौरीशंकर श्रीवास ने एक्‍स और फोसबुक पर एक पोस्‍ट किया। लिखा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ है। इसलिए पद स्‍वीकार नहीं है। संगठन कार्यकर्ता के रुप में मैं ठीक हूं, धन्‍यवाद

Chhattisgarh  थोड़ी देर में ही हटा लिया पोस्‍ट

गौरीशंकर श्रीवास ने कुछ ही देर बाद अपना पोस्‍ट सोशल मीडिया से हटा दिया। बताया जा रहा है कि उनके पोस्‍ट करते ही पार्टी संगठन में खलबली मच गई है। सूत्रों के अनुसार वरिष्‍ठ नेताओं ने गौरीशंकर श्रीवास से संपर्क करके उन्हें समझाया और सोशल मीडिया से पोस्‍ट हटाने का आग्रह किया। बड़े नेताओं के आग्रह के बाद गौरीशंकर ने अपना पोस्‍ट डिलिट कर दिया।

जानिए.. किस निगम- मंडल में किसकी हुई नियुक्ति

 भूपेन्द्र सवन्नी को राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण यानी क्रेडा का अध्‍यक्ष बनाया गया है।  लोकेश कावड़िया को निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम का अध्‍यक्ष बनाया गया है। शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड में अध्‍यक्ष और चन्द्रकान्ति वर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्‍मेदारी दी गई है।

Chhattisgarh  जानिए… कौन बना बाल संरक्षण आयोग का अध्‍यक्ष  

सरकार ने राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी डॉ. वर्णिका शर्मा को दी है। राकेश पाण्डेय को खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड और शम्भू नाथ चक्रवती को माटीकला बोर्ड का अध्‍यक्ष बनाया गया है।

जानिए.. पूर्व विधायक सौरभ सिंह को किस निगम का बनाया गया अध्‍यक्ष

अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई है। उन्‍हें खनिज विकास निगम का अध्‍यक्ष बनाया गया है। अमरजीत सिंह छाबड़ा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी दी गई है। वहीं, सुरेन्द्र कुमार बेसरा अंतव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अध्‍यक्ष बनाया गया है।

Chhattisgarh  देखिए निगम मंडल में नियुक्ति की पूरी सूची

जितेन्द्र कुमार साहू              अध्यक्ष    राज्य तेलघानी विकास बोर्ड

प्रफुल्ल विश्वकर्मा  अध्यक्ष    लौह शिल्पकार विकास बोर्ड

प्रहलाद रजक       अध्यक्ष   रजककार विकास बोर्ड

ध्रुव कुमार मिर्धा    अध्यक्ष    चर्म शिल्पकार बोर्ड

शशांक शर्मा         अध्यक्ष    संस्कृति परिषद

भरत लाल मटियारा            अध्यक्ष    मछुआ कल्याण बोर्ड

डॉ. लखन लाल धीवर        उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड

राजा पाण्डेय       अध्यक्ष   पाठ्य पुस्तक निगम

राजीव अग्रवाल    अध्यक्ष   स्टेट इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड

नीलू शर्मा           अध्यक्ष   पर्यटन मण्डल

सुरेश कुमार चंद्रवंशी          अध्यक्ष   राज्य कृषक कल्याण परिषद्

चन्द्रहास चन्द्राकर            अध्यक्ष   राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमि.

संदीप शर्मा         अध्यक्ष   राज्य खाद्य आयोग

चंदूलाल साहू      अध्यक्ष   राज्य भण्डार गृह निगम

अनुराग सिंह देव  अध्यक्ष   गृह निर्माण मण्डल

केदार नाथ गुप्ता  अध्यक्ष   राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित रायपुर

संजय श्रीवास्तव   अध्यक्ष   स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति)

नन्दकुमार साहू (नंदे साहू)  अध्यक्ष   रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर

रामप्रताप सिंह      अध्यक्ष    भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल

योगेशदत्त मिश्रा   अध्यक्ष   श्रम कल्याण मण्डल

श्रीनिवास राव मद्दी            अध्यक्ष   राज्य वित्त आयोग

राम सेवक पैंकरा अध्यक्ष   राज्य वन विकास निगम

दीपक महस्के       अध्यक्ष मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड

विकास मरकाम   अध्यक्ष   आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड

BJP निगम मंडल में नियुक्ति की पहली सूची जारी: भाजपा के 36 नेताओं को मिली कुर्सीAMP

chatur postApril 3, 2025
199 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.03.2026 - 18:17:05
Privacy-Data & cookie usage: