Chhattisgarh

Weather मानसून ब्रेक: छत्‍तीसगढ़ में 13 अगस्‍त के बाद बन रही अच्‍छी बारिश की संभावना

Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई है। कुछ एक स्‍थानों पर बीच-बीच में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 13 अगस्‍त तक यही स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में यलो अलर्ट जारी कर रखा है।

इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्‍य के 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बस्‍तर, कोंडागांव, कबीरधाम, मुंगेली, मरवाही के साथ सरगुजा संभाग का मनेंद्रगढ़, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर और सूरजपुर शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में यहां जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Weather  13 अगस्‍त के बाद बन रही अच्‍छी बारिश की संभावना

छत्‍तीसगढ़ में 13 अगस्‍त के बाद अच्‍छी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक निम्‍न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे समुद्र से नमी आएगी और इससे फिर एक बार बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

रविवार को कैसा रहेगा मौसम

रविवार के मौसम को लेकर अनुमान है कि आज राज्‍य के अनेक स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ कहीं- कहीं बिजली भी गिर सकती है।

Weather मैदानी क्षेत्रों में तापमान हाई

इस बीच मैदानी क्षेत्रों में तापमान का ग्राफ चढ़ने लगा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेलिसयस से ऊपर चल गया है। दिन में होने वाली तेज धूप के कारण उमस भी बढ़ गई है।

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री के करीब रहा। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30 और न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 और न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। दुर्ग का अधिकतम तापमान 33 और न्‍यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।  

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button