कर्मचारी हलचलमुख्य पृष्ठ

Karmayogi भृत्‍य से लेकर अपर सचिव तक साल में तीन ट्रेनिंग जरुरी: क्षमता बढ़ाने की कवायद, GAD ने जारी किया निर्देश

Karmayogi रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में शासकीय सेवकों के लिए साल में तीन ट्रेनिंग अनिवार्य कर दिया गया है। पद और काम के लिए अलग-अलग ट्रेनिंग तय की गई है। इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग ने सभी विभागीय सचिवों को पत्र जारी किया है।

iGOT

यह कवायद केंद्र सरकार के Mission Karmayog संचालित Integrated Government Online Training (iGOT) शुरू की गई है। इसमें हर पद के लिए अलग-अलग ट्रेनिंग तय की गई है।

ऑनलाइन होगा प्रतिशण

सामान्‍य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार यह ट्रेनिंग ऑनलाइन होगी। इस पत्र में सचिवों से आग्रह किया गया है कि वे अधीन­थ विभाग में पदस्‍थ अधिकारियों- कर्मचारियों के लिए तीन अनिवार्य कोर्स पूर्ण किए जाने और उसकी पूर्णता की प्रविष्ठि iGOT कमयोगी पोर्टल पर अद्यतन करने का निर्देश देने का कष्‍ट करें।

पद- अपर सचिव (सचिवालय सेवा)

कार्य- विभागीय नीतियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना। शासनादेश, परिपत्र, अधिसूचना का अनुमोदन। विभागीय कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा। मंत्रियों को प्रशासनिक परामर्श देना। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय। विधायी प्रश्नों का उत्तर तैयार कराना। योजनाओं की प्रगति पर निगरानी।

आईगॉट कोर्स-  वरिष्ठ नेतृत्‍व कौशल (Leadership Skills) निर्णय-निर्माण (Decision Making) नीति निर्माण एवं व्याख्या (Policy Formulation & Analysis) सार्वजनिक प्रशासन के नियम (General Rules & Conduct)

पद- संयुक्त सचिव

कार्य- नीति निर्धारण, विभागीय मार्गदर्शन, उच्च स्तरीय निर्णय, परियोजना निगरानी। विभागीय कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा। मंत्रियों को प्रशासनिक परामर्श देना। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय। विधायी प्रश्नों का उत्तर तैयार कराना। योजनाओं की प्रगति पर निगरानी।

आईगॉट कोर्स-  रणनीतिक प्रशासन, नीति नेतृत्‍व, शासन सुधार, परिवर्तन प्रबंधन, निर्णय विश्लेषण, परियोजना निगरानी एवं मूल्यांकन, नैतिक शासन, प्रशासनिक संचार, नीति कार्यान्वयन, नेतृत्‍व में उत्कृष्टता

पद-  प्रधान स्टाफ ऑफिसर

कार्य- मंत्री/सचिव के कार्यालय का संपूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण। पत्राचार, बैठक एवं भ्रमण कार्यक्रम का प्रबंधन। गोपनीय फाइलों का संरक्षण। कार्यालय अनुशासन बनाए। स्टाफ के कार्यों का समन्वय रखना।

आईगॉट कोर्स- कार्यालय प्रक्रिया और फाइल प्रबंधन। प्रभावी संचार टीम प्रबंधन। डिजिटल साक्षरता (Digital Literacy)। सूचना लीक होने से रोकने के उपाय। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिष्टाचार। हितों के टकराव।

पद-  उप सचिव

कार्य- विभागीय समन्वय, प्रस्ताव परीक्षण, नीति कार्यान्वयन निगरानी

आईगॉट कोर्स- नीति विश्लेषण, परियोजना प्रबंधन, रणनीतिक नेतृत्‍व, डिजिटल गवर्नेंस, निर्णय क्षमता, सार्वजनिक प्रशासन, परिवर्तन प्रबंधन, निगरानी एवं मूल्यांकन, उन्नत प्रशासनिक लेखन, समन्वय कौशल

पद-  वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर

कार्य- वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालय कार्यों का प्रबंधन। पत्र व्यवहार का पर्यवेक्षण। फाइल मूवमेंट की निगरानी। कार्यालय स्टाफ का नियंत्रण।

आईगॉट कोर्स- कार्यालय प्रक्रिया और फाइल प्रबंधन प्रभावी संचार टीम प्रबंधन डिजिटल साक्षरता (Digital Literacy)

पद- अवर सचिव

कार्य- फाइल समीक्षा, नीतिगत टिप्पणी, गुणवत्ता नियंत्रण।

आईगॉट कोर्स- सार्वजनिक नीति, नीति प्रारूप लेखन, प्रशासनिक लेखन, परियोजना प्रबंधन, निर्णय प्रक्रिया, ईगवर्नेंस, रणनीतिक सोच, कार्य मूल्यांकन, नेतृत्‍व विकास, संवाद कौशल।

पद-  स्टाफ ऑफिसर

कार्य- पत्राचार, फाइल प्रबंधन, बैठकों की व्यवस्था, रिपोर्ट संकलन,  प्रशासनिक सहयोग प्रदान करना।

आईगॉट कोर्स- लोक सेवकों के आचार सहिंता (Code of Conduct) कार्यात्मक दक्षता (Office Procedures) समय प्रबंधन रिपोर्ट लेखन

पद-  अनुभाग अधिकारी

कार्य-  अनुभाग नियंत्रण, नोटिंग समीक्षा, ई-फाइल समयबद्धता

आईगॉट कोर्स- अनुभागीय प्रशासन, नेतृत्‍व कौशल, निर्णय क्षमता, रिपोर्ट लेखन, नीति परिचय, ईऑफिस उन्नत प्रशिक्षण, टीम प्रबंधन, समस्या समाधान, संसाधन प्रबंधन, प्रशासनिक हिन्दी लेखन

पद-  निज सहायक

कार्य- फाइल प्रबंधन पत्राचार टाइपिंग अनुस्मारक बनाना कार्यालय समन्वय

पद-  शीघ्रलेखक (अंग्रेजी/ हिंदी)

कार्य- अंग्रेजी में डिक्टेशन लेना हिंदी में आशुलिपि शीघ्र टाइपिंग गोपनीय दस्तावेज तैयार करन

आईगॉट कोर्स- गोपनीय फाइलों का सुरक्षित संधारण गोपनीय पत्रों का वर्गीकरण (Confidential / Secret / Top Secret) सूचना लीक होने से रोकने के उपाय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिष्टाचार हितों के टकराव (Conflict of Interest) से बचाव ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा

पद- सहायक अनुभाग अधिकारी

कार्य- नोटशीट लेखन, आदेश मसौदा, नियम पालन

आईगॉट कोर्स- नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग, ईऑफिस नोटशीट, नियम प्रक्रिया, रिपोर्ट लेखन, फाइल प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस, प्रस्तुतीकरण कौशल, कार्य योजना, समय प्रबंधन, समन्वय कौशल

पद-  वरिष्ठ सचिवालय सहायक

कार्य- मसौदा सुधार, फाइल जाँच, ASO/SO सहयोग

आईगॉट कोर्स- उन्नत फाइल प्रबंधन, मसौदा संशोधन, रिकॉर्ड प्रबंधन, सरकारी प्रक्रिया, संचार कौशल, कार्यालय प्रशासन, समस्या समाधान, ई- डाक प्रणाली, समय नियोजन, टीम समन्वय

पद-  कनिष्ठ सचिवालय सहायक

कार्य- ई-फाइल खोलना, टाइपिंग, डाटा एंट्री, पत्राचार मसौद

आईगॉट कोर्स- हिन्दी टाइपिंग, MS Word एवं Excel, ईऑफिस प्रणाली, डिजिटल फाइल प्रबंधन, सरकारी पत्राचार, रिकॉर्ड प्रबंधन, साइबर सुरक्षा (मूल), समय प्रबंधन, संचार कौशल, डिजिटल गवर्नेंस

पद-  स्टेनो टाइपिस्ट

कार्य- डिक्टेशन लेना टाइपिंग फाइल तैयार करना पत्राचार सहयोग

आईगॉट कोर्स- गोपनीय फाइलों का सुरक्षित संधारण गोपनीय पत्रों का वर्गीकरण (Confidential / Secret / Top Secret) सूचना लीक होने से रोकने के उपाय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शिष्टाचार हितों के टकराव (Conflict of Interest) से बचाव ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा

पद-  भृत्‍य

कार्य- डिजिटल फाइल हेतु रिकॉर्ड उपलब्ध कराना कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर की मूल व्यवस्था में सहयोग ई-ऑफिस में अपलोड हेतु फाइलों का क्रमबद्ध संधारण डिजिटल फाइल के अनरूप मूल दस्तावेज़ सुरक्षित रखना प्रिंटआउट, स्कैन कॉपी पहुँचाना मीटिंग हेतु टैब, लैपटॉप, प्रोजेक्टर व्यवस्था में सहयोग

आईगॉट कोर्स- डिजिटल साक्षरता, ई-ऑफिस परिचय, कार्यालय शिष्टाचार, समय प्रबंधन, कार्य अनुशासन, नागरिक सेवा मूल्य, टीम वर्क, तनाव प्रबंधन, कार्यालय प्रक्रिया संचार कौशल

Back to top button