राज्य

Vishnu Deo नई दिल्‍ली के दौरे पर CM विष्‍णुदेव साय: इस कार्यक्रम में होंगे शामिल, बड़े नेताओं से मुलाकात भी

Vishnu Deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली के दौरे पर जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री आज (24 नवंबर) की दोपहर में नई दिल्‍ली जाएंगे। आज रात में वे नई दिल्‍ली में ही रुकेंगे।

दोपहर में नियमित विमान से होंगे रवाना

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव आज दोपहर में पौने एक बजे की नियमित विमान से नई दिल्‍ली रवाना होंगे। वहां एयरपोर्ट से सीएम सीधे छत्‍तीसगढ़ सदन जाएंगे। वहां 5 बजे तक रुकेंगे। इस दौरान विश्राम करने के साथ ही कुछ लोगों से मुलाकात भी करेंगे।

राज्‍य दिवस समारोह का करेंगे उद्घाटन

सीएम विष्‍णुदेव साय शाम साढ़े 5 बजे छत्‍तीसगढ़ राज्‍य दिवस के उद्धाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भारत मंडपम में होगा। मुख्‍यमंत्री इस कार्यक्रम में साढ़े सात बजे तक रुकेंगे। वहां से छत्‍तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

पिछले साल भी हुआ था आयोजन

छत्‍तीसगढ़ राज्‍य दिवस समारोह का आयोजन 2024 में भी नई दिल्‍ली में हुआ था। बीते साल यह कार्यक्रम नई दिल्‍ली में आयोजित अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यपारा मेला के दौरान हुआ था।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ के सभी शासकीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी

छत्‍तीसगढ़ के सभी शासकीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली लागू की जा रही है। नवा रायपुर स्थित महानदी और इंद्रवती भवन में इसका ट्रायल शुरू हो चुका है, जबकि प्रदेश के सभी कार्यालयों में इसे लागू करने के लिए सामान्‍य प्रशासन विभाग ने संभाग आयुक्‍तों और कलेक्‍टरों को पत्र जारी कर दिया है। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें- भाग रहा है स्‍मार्ट मीटर, कंपनी कह रही…

बिजली के स्‍मार्ट मीटरों को लेकर लोगों में शिकायतें बढ़ गई हैं। उपभोक्‍ताओं का कहना है कि स्‍मार्ट मीटर में ज्‍यादा खपत दर्ज हो रही है। इसको लेकर एक उपभोक्‍ता ने बिजली कंपनी से स्‍मार्ट मीटर के टेस्‍ट रिपोर्ट की मांग की, इस पर कंपनी की तरफ से क्‍या बताया गया है जानने के लिए यहां क्किल करें

Back to top button