कर्मचारी हलचल

CG News विद्युत अभियंता कल्याण संघ ने किया इंजीनियर विलास सवडे को सम्‍मानित

CG News  रायपुर। विद्युत अभियंता कल्याण संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर विलास सवडे को संगठन की तरफ से सम्‍मानित किया गया है। सवडे  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता पद पर सेवारत हैं। लंबी सेवा के बाद सवडे इसी महीने 30 तारीख को सेवानिवृत्‍त हो रहे हैं।

अभियंता कल्‍याण संघ के अध्यक्ष इंजीनियर एनआर छीपा ने  इंजीनियर विलाश सवडे को साल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं और के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की। बता दें कि इंजीनियर सवडे अभियंता कल्‍याण संघ के प्रांतीय उपाध्‍यक्ष के साथ ही संस्‍थापक सदस्‍य भी हैं।

Back to top button