
CM Vishnu Deo Sai बिलासपुर/रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को ‘न्यायधानी’ बिलासपुर को हवाई सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज रात चकरभाठा स्थित बिलासा देवी केंवटी एयरपोर्ट पर बहुप्रतीक्षित नाइट लैंडिंग सुविधा का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर नए डिपार्चर गेट का भी उद्घाटन किया जाएगा।
बिलासपुर एयरपोर्ट पर क्या बदलेगा?
इसी साल फरवरी में नाइट लैंडिंग का सफल ट्रायल पूरा होने के बाद अब बिलासपुर एयरपोर्ट 24 घंटे संचालन के लिए तैयार है। इस सुविधा के शुरू होने से बिलासपुर की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे:
- नई उड़ानें: इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी कंपनियां अब हैदराबाद, इंदौर, प्रयागराज और वाराणसी के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर सकेंगी।
- खराब मौसम में राहत: विजिबिलिटी कम होने या खराब मौसम में भी अब विमानों की लैंडिंग सुरक्षित हो सकेगी।
- आर्थिक विकास: 24 घंटे संचालन से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
Also Read: बिजली बिल और टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: क्या सरकार से मिलने वाली छूट से कम होंगे दाम? जानें रेगुलेटरी कमीशन को क्या मिले निर्देश
रीजनल कनेक्टिविटी
बिलासपुर एयरपोर्ट वर्तमान में 3C श्रेणी का एयरपोर्ट है। नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने से यह आने वाले समय में बड़े विमानों (Boing/Airbus) के लिए भी उपयुक्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।







