मुख्य पृष्ठ

Bhim Singh CSPDCL के MD भीम सिंह को मिल गया एक्सटेंशन, देखिए ऊर्जा विभाग का आर्डर

Bhim Singh रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली वितरण कंपनी (CSPDCL) के कार्यपालक निदेशक (एमडी) भीम सिंह कंवर को एक्‍सटेंशन मिल गया है। उर्जा विभाग ने एमडी भीम‍ सिंह के सेवा विस्‍तार का आर्डर जारी कर दिया है।

अफसरों के अनुसार बिजली वितरण कंपनी के एमडी भीम सिंह का कार्यकाल 10 जुलाई को समाप्‍त हो रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने कंपनी में नए एमडी की नियुक्ति की बजाय भीम सिंह को ही एक्‍सटेंशन देने का फैसला किया है।

जानिए- भीम सिंह को कब बनाया गया था CSPDCL का एमडी

पावर कंपनी के इंजीनियर भीम सिंह कंवर को 11 जुलाई 2024 को बिजली वितरण कंपनी का एमडी बनाया गया था। इस आदेश की अवधि 10 जुलाई 2025 को समाप्‍त हो रहा है।

Bhim Singh को कितने दिन का मिला एक्‍सटेंशन

एमडी भीम सिंह को सेवा विस्‍तार का लाभ मिल गया है। ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार भीम सिंह का एमडी के रुप में कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है।

Bhim Singh CSPDCL के MD भीम सिंह को मिल गया एक्सटेंशन, देखिए ऊर्जा विभाग का आर्डर

Back to top button