भारत

Mahadev Satta दुल्‍हन को छोड़कर फरार हुआ महादेव सट्टा का आरोपी: रायपुर, भिलाई, भोपाल व दुबई के 250 से ज्‍यादा मेहमान थे शामिल  

Mahadev Satta रायपुर। छत्‍तीसगढ़ चर्चित महादेव सट्टा एप की जांच में एक रोचक मामला सामने आया है। इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश में ईडी की टीम ने जयपुर में एक आलीशान शादी समारोह में छापा मार कार्यवाही की। ईडी की टीम के पहुंचते किसी तरह फेरे पूरे करके फरार हो गया।

200 करोड़ का समारोह, तीन गिरफ्तार

करीब 200 करोड़ रुपए का यह भव्‍य शादी समारोह जयुपर के एक फाइव स्‍टार होटल में चल रहा था। इसमें रायपुर, भिलाई और दुर्ग समेत छत्‍तीसगढ़ के अन्‍य शहरों के साथ ही दुबई से भी मेहमान पहुंचे थे। ईडी की टीम दुल्‍हे को गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन दुल्‍हा फेरे लेने के बाद फरार हो गया। जांच के दौरान ईडी की टीम ने तीन मेहमानों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mahadev Satta दुल्‍हन से की गई पूछताछ

ईडी के सूत्रों के अनुसार जयपुर में जिस हाईप्रोफाइल विवाह समारोह में छापा मारा गया वहां सौरभ आहूजा की शादी चल रही थी। आहूजा महादेव सट्टा एप मामले में ईडी का वांटेड है। ईडी लंबे समय से उसकी तलाश में है, लेकिन वह लगातार चकमा दे रहा था। इस बीच ईडी को उसके जयपुर में शादी की खबर मिली तो ईडी की रायपुर टीम वहां भी पहुंच गई।

 हालांकि सौरभ आहूजा इस बार भी ईडी को चकमा देकर भाग निकला, लेकिन ईडी ने दुल्‍हन समेत अन्‍य मेहमानों से पूछताछ की है। तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, हालांकि गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

Mahadev Satta  भोपाल में किराया के मकान में रहता था सौरभ आहुजा

ईडी के अफसरों के अनुसार सौरभ के साथ ही उसका एक साथ हनी आहूजा भी इस मामले में वांटेड है। बताया जाता है कि सौरभ कुछ साल पहले तक भोपाल में किराया के मकान में रहता था, उसकी आर्थिक स्थिति खराब थी, लेकिन महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़ने के बाद दोनों ने दुबई में कारोबार संभालना शुरू किया। इसके बाद उसके पास अचानक बहुत पैसा आ गया।

मेहमानों के हर एक कमरे की ईडी ने ली तलाशी

रायपुर से जयपुर गई ईडी की टीम ने वहां सौरभ की शादी में शामिल होने आए हर एक मेहमान के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान दुल्‍हन समेत कुछ और लोगों  से पूछताछ भी की गई। कार्रवाई के दौरान कई डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए गए हैं, इनमें मोबाइल और लैपटाप आदि शामिल है।  .

Back to top button