कर्मचारी हलचलमुख्य पृष्ठ

CG News मुख्यमंत्री से मिला फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल: CM बोले- कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीर

CG News  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से  राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं  से संबंधित 11 सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री श्री साय को  विस्तार से अवगत कराया।

शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री साय ने धैर्यपूर्वक सभी बिंदुओं को सुना और कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही ठोस और सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

CG News  प्रशासन- प्रशासन की रीढ़ है कर्मचारी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कर्मचारी वर्ग शासन-प्रशासन की रीढ़ है। उनकी कार्यकुशलता और समर्पण से ही शासन की नीतियां और कार्यक्रम प्रभावी रूप से क्रियान्वित होते हैं।

CG News  प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक और प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ कमल वर्मा, प्रांतीय सचिव राजेश चटर्जी, प्रांतीय प्रवक्ता जी.आर. चंद्रा और चंद्रशेखर तिवारी, प्रांतीय संगठन मंत्री रोहित तिवारी, प्रांतीय सलाहकार  बी.पी. शर्मा,  पंकज पाण्डेय, राकेश शर्मा, उप जिला संयोजक जशपुर  अजय गुप्ता और  जिला संयोजक जशपुर संतोष कुमार टांडे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सबसे बड़ा संयुक्‍त संगठन

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन छत्‍तीसगढ़ के शासकीय सेवाकों का सबसे बड़ा संयुक्‍त संगठन है। इस संगठन में सौ से ज्‍यादा मान्‍यता प्राप्‍त और गैर मान्‍यता प्राप्‍त संगठन शामिल हैं। कमल वर्मा के नेतृत्‍व में फेडरेशन अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा और मांगों को लेकर सक्रिय रहता है।

11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

फेडरेशन की तरफ से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। दो चरणों के आंदोलन के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल की यह बैठक हुई है। हाल ही में फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने पेंशनर्स के महंगाई राहत को लेकर मुख्‍यमंत्री और मुख्‍य सचिव को पत्र लिखा था।

Back to top button