
IPS Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े स्तर पर आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें तीन रेंज आईजी समेत कई जिलों के एसपी प्रभावित हुए हैं।
सरकार ने राज्य में नवगठित रायपुर पुलिस कमिश्नरी में डॉ. संजीव शुक्ला को पहला कमिश्नर नियुक्त किया है। डॉ. शुक्ला अभी बिलासपुर रेंज के आईजी हैं।
दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल को डॉ. शुक्ल के स्थान पर बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दुर्ग रेंज की कमान अभिषेक शांडिल्य को सौंपी गई है। शांडिल्य अभी राजनांदगांव रेंज के आईजी हैं।
पुलिस महानिरीक्षक में पदस्थ आईजी (कानून व्यवस्था) बालाजी राव सोमावार को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है।
कांकेर डीआईजी अमित तुकाराम काम्बले को रायपुर का पहला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पदस्थ किया गया है।
रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को जशपुर का एसएसपी बनाया गया है। वहीं जशपुर के मौजूदा एसएसपी शशि मोहन सिंह को रायगढ़ जिले का एसएसपी बनाया गया है।
रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल को पुलिस अधीक्षक, रेल रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
14वीं वाहिनी बालोद में पदस्थ सेनानी उमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपायुक्त (मध्य), रायपुर नगरीय बनाया गया है।
16वीं वाहिनी नारायणपुर में पदस्थ सेनानी संदीप पटेल को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगरीय बनाया गया है।
15वीं वाहिनी, दंतेवाड़ा में काम कर रहे मयंक गुर्जर को पुलिस उपायुक्त (उत्तर), रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया है।
पीएचक्यू में पुलिस अधीक्षक (एसआईबी) विकास कुमार को पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल), रायपुर नगरीय पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) बघेरा राजनाला स्मृतिक को पुलिस उपायुक्त (काईम एवं साईबर), रायपुर नगरीय बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक रेल, रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण पदस्थ किया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक, रायपुर ईशु अग्रवाल को पुलिस सहायक आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय







