मुख्य पृष्ठ

IIM Raipur विष्‍णुदेव कैबिनेट की लगी क्‍लास: देश के इस टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दो दिन रहेंगे सभी मंत्री  

IIM Raipur रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की पूरी सरकार चिंतन में जुट गई है। विष्‍णुदेव साय कैबिनेट के सभी सदस्‍य अगले दो दिनों तक इस चिंतन शिविर में रहेंगे। विष्‍णुदेव कैबिनेट का यह चिंतन शिविर रायपुर स्थित देश के टॉप मैनेजमेंट इंस्‍टीट्यूट आईआईएम में चल रहा है।

दो दिनों तक चलेगा चिंतन शिविर

विष्‍णुदेव कैबिनेट के सदस्‍यों का यह चिंतन शिविर दो दिनों तक चलेगा। इसे चिंतन शिविर 2.0 नाम दिया गया है। इस शिविर का आयोजन सरकार और आईआईएम यानी भारतीय प्रबंधन संस्‍थान रायपुर ने किया है। सरकार के सुशासन एवं अभिसरण विभाग की इसमें भूमिका प्रमुख है। चिंतन शिविर का रविवार को पहला दिन है। आज दिनभर क्‍लास चलेगी।

IIM Raipur  जानिए.. चिंतन शिविर में क्‍या करेंगे मंत्री

आईआईएम रायपुर में आयोजित इस चिंतन शिविर में मुख्‍यमंत्री और उनके मंत्रियों के सोमवार सुबह की शुरुआत योगाभ्‍यास से होगी। सुबह ब्रेक फास्‍ट के बाद फिर क्‍लास का दौर शुरू हो जाएगा।

ये प्रोफेसर लेंगे मंत्रियेां की क्‍लास

आईआईएम रायपुर में आयोजित इस चिंतन शिविर के दौरान मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और उनके सभी मंत्री आईआईएम में ही रहेंगे। इस दौरान देशभर के बड़े- बड़े प्रोफेसर और विषय विशेष उनकी क्‍लास लेंगे। विष्‍णुदेव कैबिनेट की क्‍लास लेने वालों में डॉ. रविंद्र ढोलकिया (आईआईएम अहमदाबाद), भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, संजीव सान्याल (प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद सदस्य), प्रो. हिमांशु राय (डायरेक्टर आईआईएम इंदौर), पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक उदय माहुरकर, ग्लोबल के साथ डिजिटल स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रताप गुप्ता समेत अन्‍य शामिल हैं।

IIM Raipur  सालभर पहले ही लगी थी क्‍लास

बताते चलें कि 2024 में भी आईआईएम रायपुर में विष्‍ण्‍ुादेव कैबिनेट के चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था। पिछले साल भी यह शिविर 31 मई से 01 जून तक दो दिनों चली थी। इस शिविर में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और उनके सभी 10 मंत्री शामिल हुए  थे।  

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button