Chhattisgarhभारत

Modi’s visit to Chhattisgarh 31 की रात में ही रायपुर पहुंच जाएंगे PM मोदी: 1 नवंबर को 5 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Modi’s visit to Chhattisgarh रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य स्‍थापना के रजत जयंती कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम  जारी हो गया है। पीएम मोदी 31 अक्‍टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। 1 नवंबर को पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इन कार्यक्रमों में मोदी होंगे शामिल  

 प्रधानमंत्री मोदी एक नवंबर को नया रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव स्थल में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग सेंटर एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड ‘शांति शिखर’ का शुभारंभ और सत्य सांई हॉस्पिटल में हृदय का ऑपरेशन कराने वाले बच्चों से चर्चा करेंगे।

Modi’s visit to Chhattisgarh  31 की रात में पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर की रात राजधानी पहुंचेंगे, वे रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे और दूसरे दिन एक नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान नए विधानसभा भवन के लोकार्पण और राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर सभाएं होंगी।

तैयारियां तेज

पीएम मोदी के आगमन को लेकर एसीएस मनोज पिंगुआ ने राज्योत्सव स्थल में तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसीएस पिंगुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रवास के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान और पार्किंग की व्यवस्था कर ली जाए। इसी प्रकार राज्योत्सव मेला स्थल और अन्य कार्यक्रमों के स्थल पर पार्किंग, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि नया रायपुर के चौक-चौराहों को व्यवस्थित और सौंदर्याकरण कर लिया जाए। राज्योत्सव मेला स्थल में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए को सेक्टरों में बांटकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। कार्यक्रम के दौरान सतत रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा वैकल्पिक व्यवस्था भी रखी जाए।

मुख्य मंच के अलावा तीन विशाल डोम हो रहे तैयार

राज्योत्सव मेला स्थल पर मुख्य मंच के सामने तीन विशाल डोम बनाएं जा रहे हैं। इनमें 60 एलईडी स्क्रीनिंग लगाए जाएंगे। मेला स्थल पर लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है। लोगों के प्रवेश के लिए दो द्वार होंगे। एक द्वार विभागीय प्रदर्शनी के लिए होगा। विभागीय प्रदर्शनी में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्य मंच के नजदीक ही डिजिटल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेला स्थल पर प्रधानमंत्री आवास का मॉडल भी बनाया जाएगा।

Modi’s visit to Chhattisgarh  20-20 हजार वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्योत्सव मेला स्थल के दोनों तरफ 20-20 हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्य शहरों से रायपुर पहुंचने वाले मार्गों पर भी पार्किंग, पेयजल आदि की व्यवस्था की जा रही है। राज्योत्सव मेला स्थल पर 300 शौचालय बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 बेड का हॉस्पिटल तथा आईसीयू बनाया जा रहा है। इसके अलावा 25 एम्बुलेंस और पर्याप्त संख्या में फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था की जा रही है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button