जॉब करिअर

CSPC बिजली मुख्‍यालय में यह किसकी प्रतिमा लगाने की चल रही है तैयारी? तेजी से हो रहा है काम

CSPC रायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया स्थित सरकारी बिजली कंपनी के मुख्‍यालय में एक प्रतिमा स्‍थापना की तैयारी चल रही है। काम लगभग पूरा हो गया है। संभव है कि अगले कुछ दिनों में वहां मूर्ति भी लग जाए।

यहां लग रही है प्रतिमा

बिजली कंपनी मेन गेट के लेफ्ट साइड में ग्राउंड के किनारे यह प्रतिमा लगाने की तैयारी चल रही है। मूर्ति किसकी लग रही है इसको लेकर थोड़ा संशय है। लोगों का कहना है कि वहां भारत के महान इंजीनियर विश्वेश्वरैया की मूर्ति लगाई जा रही है, जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि वहां भगवान विश्‍वकर्मा की मूर्ति लगाई जाएगी।  

CSPC  तैयारी लगभग पूरी

प्रतिमा लगाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। प्रतिमा का स्‍टैंड बनकर तैयार हो गया है। अलग- बगल में पेवर ब्लॉक लगाने और सौंदर्यीकरण का काम भी अंतिम चरण में है।

सीएसपीटीसीएल करा रहा है काम

जानकारों का कहना है कि प्रमिता लगाने का यह काम पावर ट्रांसमिशन कंपनी (सीएसपीटीसीएल)  की तरफ से कराया जा रहा है।

15 सितंबर को है इंजीनियर्स डे

बता दें कि  महान इंजीनियर विश्वेश्वरैया की जयंती और विश्‍वकर्मा जयंती दोनों करीब है। 15 सितंबर को इंजीनियर विश्वेश्वरैया की जयंती है। इसे पूरे देश में इजीनियर्स डे के रुप में मनाया जाता है। अभी राजधानी रायपुर में उनकी एक प्रतिमा  सिविल लाइन में नए सर्किट हाउस के पास लगी हुई है।  

17 सितंबर को विश्‍वकर्मा जयंती

इंजीनियरर्स डे के दूसरे दिन भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती है। पावर कंपनी के लाइनमैन से लेकर इंजीनियर तक भगवान विश्‍वकर्मा के प्रति आस्‍था रखते हैं। पूरे देश में 17 सितंबर को भगवान विश्‍वकर्मा जयंती मनाया जाता है।

Back to top button