Election नामांकन शुरू, 25 दिन में चुने जाएंगे 10 महापौर, 163 अध्‍यक्ष और 177 निकायों में 3206 पार्षद

schedule
2025-01-22 | 07:47h
update
2025-01-22 | 07:47h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Election रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में सूचना के प्रकाशन के साथ नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज ने नामांकन फार्म मिलने लगे हैं। प्रत्‍याशी चाहें तो आज से नामांकन जमा भी कर सकते हैं। प्रदेश के 33 जिलों की 177 शहरी निकायों में चुनाव होना है।

इसमें 173 में आम चुनाव, जबकि चार निकायों के पांच वार्डों में उप चुनाव होना है। नगरीय निकायों में चुनाव की यह पूरी प्रक्रिया 25 दिनों तक चलेगा। 11 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को मतगणना होगा। इसमें 10 नगर निगम के महापौर, 163 नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में अध्‍यक्ष का चुनाव होगा। 173 निकायों में 3201 पार्षद चुने जाएंगे। साथ ही चार निकायों में उप चुनाव के जरिये 5 पार्षद चुने जाएंगे।

Election जानिए.. नगरीय निकाय चुनाव का क्‍या है पूरा कार्यक्रम

नगरीय निकाय चुनावों के लिए सूचना के प्रकाशन के साथ आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 28 जनवरी तक चलेगी। नामांकन जमा करने की समय सीमा समाप्‍त होने के अलगे दिन 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

जमानत राशि, जानिए..पार्षद, अध्‍यक्ष और महापौर के लिए जमा करनी पड़ेगी कितनी राशि…AMP

31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन चुनाव लड़ने योग्‍य प्रत्‍याशियों की सूची का प्रकाशन हो जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। मतदान के लिए सुबह आठ से शाम पांच बजे का समय निर्धारित किया गया है।

मतगणना 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसी दिन परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। प्रदेश के सभी 177 निकायों में इस बार ईवीएम से मतदान होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Election जानिए.. कितने वोटर करेंगे मतदान

नगरीय निकाय चुनाव में कुल 44 लाख 74 हजार 269 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें महिला वोटरों की संख्‍या 22 लाख 73 हजार 232 और पुरुष वोटरों की संख्‍या 22 लाख 525 के साथ तृतीय वर्ग के 521 वोटर शामिल हैं।

पांच वार्डों में उप चुनाव में 16 हजार 181 वोटर मतदान में शामिल होंगे। Election जानिए.. कितने मतदान केंद्र बनाए जाएंगे निकाय चुनाव के लिए 5 हजार 970 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं, उप चुनाव के लिए 22 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें 1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील है।

chatur postJanuary 22, 2025
9 1 minute read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
29.05.2025 - 01:22:49
Privacy-Data & cookie usage: