मुख्य पृष्ठ

IED छत्‍तीसगढ़ में बड़ी वारदात: एक जवान बलिदान, 4 माह की गर्भवती पत्‍नी ने दी विदाई, तीन घायल

IED  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित जिला बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। वहां आईईडी ब्‍लॉस्‍ट की चपेट में आने से एक जवान बलिदान हो गया, जबकि तीन घायल हो गए हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय व डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने वीरगति प्राप्‍त करने वाले जवान के प्रति शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है।

नेशनल पॉर्क क्षेत्र में नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना

पुलिस अफसरों ने बताया कि घटना भोपालपट्टनम के उल्‍लूर के जंगलों में हुई। नेशनल पार्क एरिया में आने वाले इस क्षेत्र में नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर रविवार को पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए रवाना की गई।

IED  आज सुबह हुआ ब्‍लॉस्‍ट

बताया जा रहा है कि रविवार 17 अगस्‍त को निकली सर्चिंग पार्टी 18 अगस्‍त की सुबह आईईडी की चपेट में आ गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया। इसकी वजह से वहां जोर का धमका हुआ। इसमें एक जवान बलिदान हो गया, जबकि तीन घायल हो गए।

डीआरजी का था जवान

आईईडी ब्‍लॉस्‍ट में वीरगति को प्राप्‍त करने वाले जवान का नाम दिनेश नाग है। 38 वर्षीय दिनेश नाग डीआरजी यानी जिला रिजर्व गार्ड में पदस्‍थ है।  

IED  घायल जवानों खतरे से बाहर

पुलिस अफसरों के अनुसार ब्‍लॉस्‍ट की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रही है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताया जा रहा है। हालांकि बेहतर इलाज के लिए जवानों को जगदलपुर भेजने पर विचार किया जा रहा है। घायल जवानों में भारत धीवर, पैकू इनाल और मंदारू राम कवासी शामिल हैं।

चार माह की गर्भवती पत्‍नी ने दी विदाई

वीरगति को प्राप्‍त करने वाले डीआरजी जवान दिनेश नाग को आज ही बीजापुर में अंतिम विदाई दी गई। दिनेश नाग का एक आठ साल का पुत्र है, पत्‍नी चार माह की गर्भवती है।

मुख्‍यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने जवान दिनेश नाग को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्‍त परिवार के प्रति  संवदेना व्‍यक्‍त की है। मुख्‍यमंत्री ने घायल जवानों के बेहतर से बेहतर इलाज की व्‍यवस्‍था करने का निर्देश अफसरों को दिया है।

Back to top button