राज्य

Weather छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो चुका है मानसून: भारी बारिश की चेतावनी

Weather रायपुर। समुद्र से लेकर मैदान तक बने सिस्टम ने दक्षिण पश्चिम मानसून को सक्रिय कर दिया है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने फिर एक बार राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बस्तर और दुर्ग संभाग में लगातार हो रही बारिश

मौसम विज्ञानियों के अनुसार छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से से लेकर मध्य क्षेत्र तक बीते चौबीस घंटो में अच्छी बारिश हुई है। इस दौरान दुर्ग संभाग के अर्जुन्दा में 11 और बस्तर संभाग के गंगालूर में 10 सेमी बारिश दर्ज की गई। दोनों संभागों के कई स्थानों पर 5 से 10 सेमी तक बारिश हुई है।

Weather मौसम विभाग ने जारी की भरी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज फिर राज्य के कुछ स्थानों पर भरी बारिश और कहीं कहीं अति भरी बारिश होने के चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बस्तर और दुर्ग संभाग के साथ ही कई स्थानों और राज्य के बाकी हिस्सों में कहीं कहीं भरी बारिश हो सकती है।

जानिए…मंगलवार के मौसम को लेकर क्या है अनुमान

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चौबीस घंटो के दौरान पूरे राज्य के आसमान पर बादलों का कब्जा रहेगा। अधिकांश हिस्सों में बदली के बीच बारिश की संभावना बनी रहेगी। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं बेहद भरी बारिश हो सकती है।

Weather रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान

रायपुर शहर में मंगलवार को आसमान में बदल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

जादलपुर में ठंड जैसा तापमान

बारिश और बदली के कारण पूरे राज्य के तापमान में कमी आई है। अधिकांश स्थानों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। कई स्थानों का तापमान काफी गिर गया है। इससे तापमान ठंड के दिनों वाले स्तर पर पहुंच गया है।

जगदलपुर का अधितम तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे चला गया है। सोमवार को वहां का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के प्रमुख स्थानों का तापमान

रायपुर का अधितम तापमान 27.1 और न्यूनतम 22.8 डिग्री रहा। दोनों तापमान सामान्य से क्रमशः 6 और 2.6 डिग्री कम रहा।बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य के शासकीय सेवाओं, किसानों के साथ राज्य के विकास के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट की बैठक में लिए गए 8 फैसले कौन कौन से हैं, विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

Back to top button