राज्य

Vishnu Deo आज छत्‍तीसगढ़ लौटेंगे मुख्‍यमंत्री साय: एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत की तैयारी, बाइक रैली भी

Vishnu Deo रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय अपनी पहली विदेश यात्रा से आज लौट रहे हैं। मुख्‍यमंत्री दोपहर में राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट पर उनके भव्‍य स्‍वागत की तैयारी है। भाजयुमो की तरफ से बाइक रैली निकाली जाएगी।

स्‍वदेश पहुंच चुके हैं मुख्‍यमंत्री

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव की स्‍वदेश वापसी हो चुकी है। वे नई दिल्‍ली स्थित छत्‍तीसगढ़ सदन में रुके हुए हैं। आज दोपहर में रायपुर लौटेंगे। छत्‍तीसगढ़ सदन से मुख्‍यमंत्री का काफिला 11 बजे एयरपोर्ट के लिए निकलेगा।

Vishnu Deo पौने तीन बजे पहुंचेंगे रायपुर

मुख्‍यमंत्री नई दिल्‍ली से नियमित विमान के जरिये रायपुर आएंगे। विष्‍णुदेव 11 बजे छत्‍तीसगढ़ सदन से नई दिल्‍ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोपहर साढ़े 12 बजे की नियमित फ्लाईट से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर रायपुर पहुंच जाएंगे।

दो देशों की यात्रा करके लौट रहे हैं सीएम

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय दो देशों की यात्रा करके लौट रहे हैं। यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। विष्‍णुदेव 21 अगस्‍त को जापान पहुंचे थे। इसके बाद वे दक्षिण कोरिया गए। दोनों ही देशों में उन्‍होंने वहां के टॉप उद्योगपतियों और उद्योगपतियों के संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकत की।

छत्‍तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं की दी जानकारी

जापान और दक्षिण कोरिया के निवेशकों के साथ मुलाकात के दौरान मुख्‍यमंत्री और उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने छत्‍तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी। नई आद्योगिक  नीति के साथ राज्‍य में उद्योगों के अनुकूल महौल के बारे में बताया।

Vishnu Deo आने वाले समय में दिखेगा असर

अफसरों के अनुसार मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की इस यात्रा का असर आने कुछ समय में दिखेगा। जापान और दक्षिण कोरिया के कुछ निवेशकों ने राज्‍य में निवेश करने में रुचि दिखाई है। इसके लिए उनकी तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है।

अफसर भी आज ही लौटेंगे

मुख्‍यमंत्री के साथ मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन, मुख्‍यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और उद्योग विभाग के अफसर भी विदेश गए थे।  

Back to top button