मुख्य पृष्ठ

आबकारी विभाग की सचिव और आयुक्‍त हैं शंगीता

कार्पोरेशन से हटाए गए धावड़े

IAS  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में शराब का कारोबार करने वाली सरकारी एजेंसी छत्‍तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन और छत्‍तीगसढ़ मार्केटिंग कार्पोरेशन के एमडी का ट्रांसफर कर दिया गया है। दोनों कार्पोरेशन की जिम्‍मेदारी सरकार ने एक महिला अफसर को सौंपी है।

कार्पोरेशन से हटाए गए धावड़े

सामान्‍य प्रशासन विभाग की तरफ से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार छत्‍तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन और छत्‍तीगसढ़ मार्केटिंग कार्पोरेशन के एमडी आईएएस श्‍याम लाल धावड़े को वहां से हटा दिया गया। आईएएस धवड़े के स्‍थान पर महिला आईएएस को दोनों कार्पोरेशन का नया एमडी बनाया गया है।

IAS  जानिए- किसे बनाया गया बेवरेज कार्पोरेशन का एमडी

सरकार ने छत्‍तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन और छत्‍तीगसढ़ मार्केटिंग कार्पोरेशन के एमडी की जिम्‍मेदारी महिला आईएएस आर. शंगीता को सौपने का आदेश जारी किया है। आर. शंगीता पिछली सप्‍ताह ही लंबी छुट्टी से लौटी हैं। लौटते ही उन्‍हें दोनों कार्पोरेशन के एमडी की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी दे दी है।

आबकारी विभाग की सचिव और आयुक्‍त हैं शंगीता

बता दें कि 2005 बैच की आईएएस आर. शंगीता आबकारी विभाग की सचिव और आयुक्‍त भी हैं। अब वे छत्‍तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन और छत्‍तीगसढ़ मार्केटिंग कार्पोरेशन के एमडी की भी जिम्‍मेदारी संभालेंगी।

IAS  अप्रैल में गई थीं छुट्टी पर

उल्‍लेखनीय है कि आबकारी विभाग की सचिव आईएएस आर. शंगीता अप्रैल में लंबी छुट्टी पर चली गई थीं। शंगीता करीब चार महीने तक अवकाश पर रहने के बाद बीते सप्‍ताह लौटी हैं। छुट्टी पर जाने से पहले शंगीता आबाकरी सचिव और आयुक्‍त की जिम्‍मेदारी थी। ज्‍वाइनिंग के साथ ही उन्‍होंने अपना दोनों पद पहले ही संभाल लिया था। अब मार्केटिंग और बेवरेज कार्पोरेशन की भी अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी उन्‍हें मिल गई है।

श्‍याम धावड़े ग्रामोद्योग विभाग के सचिव

आईएएस धवड़े को केवल बेवरेज और मार्केटिंग कार्पोरेशन के एमडी के पद से मुक्‍त किया गया है। अब वे ग्रामोद्योग विभाग के सचिव रहेगे। धवड़े के पास इसी विभाग के आयुक्‍त के साथ कथकरघा विकास एवं विपणन संघ व खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के एमडी का अतिरिक्‍त प्रभार भी रहेगा।  

Back to top button