
Vote chori रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता लेकर महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाया। इसको लेकर देश में राजनीति गरम है। इस बीच छत्तीसगढ़ में भी अब वोट चोरी का आरोप लगने लगा है।
छत्तीसगढ़ में किसने लगाया वोट चोरी का आरोप
छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप कांग्रेस की तरफ से लगाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह मुद्दा उठाया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भी वोट चोरी को लेकर बयान सामने आया है।
Vote chori जानिए- छत्तीसगढ़ में कहां हुई वोट चोरी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरुद विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी का आरोप लगाया है। मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि कुरुद विधानसभा क्षेत्र का एक युवक उनसे मिला है। बघेल ने कहा कि उस युवक ने निर्वाचन आयोग की आधिकारिक सूची दिखाई और बताया कि 250 वोटर ऐसे हैं, जिनके नाम धमतरी की कुरुद और रायपुर की अभनपुर विधासभा क्षेत्र में शामिल है।
बघेल ने किया सबूत होने का दावा
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि एक वोटर के दो-दो विधानसभा क्षेत्रों में नाम होने के उनके पास सबूत है। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर और भिलाई का उदाहरण देते हुए बताया बिलासपुर में एक ही घर के पते पर 150 और भिलाई में 86 मतदाताओं के नाम थे। उन्होंने कहा कि इसी तरह कई शहरों में दो-दो वोटरों के नाम सामने आ चुके हैं।
Vote chori भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने किया पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। कुरुद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल को कुरुद विधानसभा सीट के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नजर आ रही है मैं मांग करता हूं कि कुरुद ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट का बिहार की तरह पुनर्निरीक्षण कराया जाए।




