
Sai Foreign Trip रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पहली विदेश यात्रा पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं। विष्णुदेव ने अपनी यात्रा की शुरुआत टोक्यो में मंदिर में दर्शन के साथ की।
असाकुसा मंदिर में किया दर्शन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने जापान में अपनी यात्रा की शुरुआत टोक्यो स्थित असाकुसा मंदिर (Asakusa Temple) में दर्शन और पूजा-पाठ के साथ की। यह मंदिर जापान की सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक है। सीएम ने वहां दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
जानिए क्या है असाकुसा मंदिर का इतिहास
यह जापान का सबसे पुराना मंदिर है। पूरे जापान में प्रसिद्ध, यह अवलोकितेश्वर बोधिसत्व (शो कांज़ोन बोसात्सु) का मंदिर है, जो सभी बुद्धों की दया का प्रतीक हैं।
धार्मिक आस्था के इस महत्वपूर्ण केंद्र में हर साल 3 करोड़ श्रद्धालु आते हैं। 18 मार्च, 628 की सुबह, जब जापान की राजधानी असुका में थी, जो अब नारा प्रान्त का एक हिस्सा है, हिनोकुमा हमनारी और उनके भाई ताकेनारी सुमिदा नदी में मछली पकड़ रहे थे। जाल डालते समय, वे यह देखकर हैरान रह गए कि उसमें एक मूर्ति थी।
जब वर्तमान असाकुसा के गाँव के मुखिया, हाजी नो नाकातोमो को पता चला कि उनके पास अवलोकितेश्वर बोधिसत्व (शो कंज़ियन बोसात्सु) की मूर्ति थी, तो कन्नन ने खुद को बौद्ध धर्म के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने जल्द ही अपने घर को एक मंदिर में बदल दिया और अपना शेष जीवन इस कन्नन की पूजा और स्मारक सेवाओं में समर्पित कर दिया।
Sai Foreign Trip आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल कंपनी के सीईओ से मुलाकात
मुख्यमंत्री ने टोक्यो में जापान की आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल कंपनी एनटीटी लिमिटेड (NTT Ltd) की सीईओ से मुलाकात की। इस कंपनी का कारोबार 50 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। कंपनी की सीईओ कायो इतो से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ में तकनीक आधारित निवेश की संभावनाओं पर बात की।
Sai Foreign Trip भारतीय राजदूत से के साथ डीनर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह समेत पूरा प्रतिनिधिमंडल गया है। छत्तीसगढ़ के इस प्रतिनिधिमंडल को जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने रात्रि भोज पर आमंत्रित किया।




