Breaking NewsChhattisgarh

जशपुर के आरा पहाड़ों में विमान क्रैश की घटना पर सरकार ने कहा- नहीं है ऐसी किसी घटना की सूचना

Jashpur Plane Crash जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आरा पहाड़ियों में एक निजी चार्टर्ड विमान (Private Chartered Plane) दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर की किसी भी तरह की सूचना होने से सरकार ने इनकार किया है। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कुछ न्यूज़ चैनलों और वेब पोर्टल में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में प्लेन के क्रैश होने की ख़बरें प्रसारित की गई है । इस तरह की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है

धुएं का गुबार और ग्रामीणों की सूचना

घटना के तुरंत बाद पहाड़ी के दुर्गम इलाके से आग की लपटें और काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्‍होंने विमान को गिरते देखा, पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, विमान काफी नीचे उड़ रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ों से जा टकराया।

पुलिस और प्रशासन मौके पर रवाना

हादसे की खबर मिलते ही जशपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी दलबल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। चूंकि इलाका पहाड़ी और घने जंगलों वाला है, इसलिए राहत और बचाव टीम को वहां तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

कितने लोग थे सवार? सस्पेंस बरकरार

फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस प्राइवेट जेट में कुल कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद ही स्पष्ट जानकारी दे पाएगी।

वायरल वीडियो में भयावह मंजर

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक 9 सेकंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि घने जंगलों वाली आरा पहाड़ी के बीच से गहरे काले धुएं का गुबार निकल रहा है, जो हादसे की भीषणता की गवाही दे रहा है।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button